Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

आयुष्मान की 'थामा' बनी करियर की सबसे बड़ी ओपनर, 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी मचाया धमाल

Ayushmann Khurrana, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Thama
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 13:09 IST

बॉलीवुड में हर साल दीपावली के मौके पर बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनसे दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड एनालिस्ट्स और फिल्ममेकर्स को भी काफी उम्मीदें होती हैं। साल 2025 की दीपावली भी कुछ ऐसी ही साबित हुई, जब दो बहुप्रतीक्षित फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में टकराईं। 

एक तरफ आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने बड़े बजट और स्टार पॉवर के साथ एंट्री मारी, वहीं दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इंटेंस लव स्टोरी 'एक दीवाने की दीवानियत' ने रोमांटिक जॉनर के दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश की। 

दोनों ही फिल्मों की घोषणा से लेकर रिलीज तक ऑडियंस में जबरदस्त उत्सुकता बनी रही। 'थामा' की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले ही दिन 24 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। यह फिल्म आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है। 

फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और यह दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। फिल्म की कहानी एक छोटे कस्बे में घटने वाली भूतिया घटनाओं पर आधारित है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिलता है। रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक और गीता अग्रवाल जैसे अनुभवी कलाकारों ने फिल्म में जान फूंक दी है। 

खास बात यह भी है कि फिल्म में नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा ने स्पेशल डांस नंबर दिए हैं, जो यूथ को खासा आकर्षित कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी, जिसका सीधा असर थिएटर में दिखाई दिया।

वहीं दूसरी ओर 'एक दीवाने की दीवानियत' का जॉनर पूरी तरह अलग है। इस फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है, जो एक सीमित बजट और कम प्रचार वाली फिल्म के लिए सराहनीय मानी जा सकती है। यह एक इमोशनल और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्रेम और पागलपन की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। दर्शक फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। हालांकि फिल्म को प्रमोशन का उतना बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं मिला, फिर भी इसने लखनऊ, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में अच्छा रिस्पॉन्स पाया है।

 

Tags: Ayushmann Khurrana , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Thama

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD