Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' का नया गाना 'कुबूल' रिलीज

Yami Gautam, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Emraan Hashmi, Haq, Qubool
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 13:04 IST

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की आगामी फिल्म 'हक' का फैंस इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए मेकर्स ने बुधवार को इसका नया गाना 'कुबूल' रिलीज कर दिया। इसे 'पहले भी मैं' फेम विशाल मिश्रा ने इसका संगीत तैयार किया है। इस गाने को अरमान खान ने गाया है और इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। 

यह प्यार की एक भावपूर्ण अभिव्यक्ति है जिसमें यामी और इमरान खामोशी और नजरों के जरिए प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। इस गाने को जंगली म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के बारे में बात करते हुए अभिनेता इमरान हाशमी ने एक बयान में कहा, "जब संगीत किसी फिल्म की आत्मा बन जाता है, तो उसमें एक अलग ही जादू होता है। 

'कुबूल' बिल्कुल वैसा ही करता है। विशाल ने एक ऐसी धुन गढ़ी है जो भावनाओं से भरपूर है और यह हमारी फिल्म की कहानी के मर्म को खूबसूरती से बयां करती है।" अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा, "'कुबूल' वह दुर्लभ गीत है जो शांत जगहों में नजरों, अनकहे शब्दों और दर्द भरी खामोशियों के रूप में बसता है। 

यह मेरे किरदार की गहरी भावनाओं, उसकी कमजोरी, उसकी ताकत और उसकी चाहत को दर्शाता है। इसे प्रस्तुत करना सिर्फ प्यार का इजहार करने के बारे में नहीं था बल्कि अपने भीतर के एक खामोश तूफान को पर्दे पर उतारने जैसा था।" संगीतकार विशाल मिश्रा ने कहा, "'हक' का संगीत भावनाओं और भारतीय धुनों व रागों की शक्ति पर आधारित है। 

'कुबूल' भारतीयता और आधुनिक अभिव्यक्ति में पिरोई गई प्रेम की अभिव्यक्ति है। मैं चाहता था कि यह गीत बिना कुछ बोले किरदारों की भावनाओं को दर्शाए।" फिल्म 'हक' को सुपर्ण एस वर्मा ने डायरेक्ट किया है। इसमें शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे कलाकार भी हैं। 

यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी मशहूर जर्नलिस्ट जिग्ना वोरा की बुक 'बानो: भारत की बेटी' पर आधारित है। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Yami Gautam , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Emraan Hashmi , Haq , Qubool

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD