Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

'मिर्जापुर 2' की पांचवी एनिवर्सरी पर रसिका दुग्गल ने कहा- 'उम्मीद है बीना त्रिपाठी को दोबारा जी सकूं'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rasika Dugal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 12:39 IST

बुधवार को वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' को रिलीज हुए 5 साल पूरे हो गए। इस अवसर पर सीरीज में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने आईएएनएस से बात की। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह ‘मिर्जापुर द फिल्म’ में फिर से इस किरदार को बड़े पर्दे पर जी पाएंगी।

रसिका दुग्गल ने आईएएनएस से कहा, "हर बार जब मैं मिर्जापुर में वापस आती हूं, तो एक घबराहट के साथ ही मन उत्साह से भरा होता है। मेरे मन में हमेशा यही ख्याल आता है 'काश मैं अपनी बीना को फिर से पा सकूं!' इस शो और किरदारों के बारे में इतना कुछ कहा जा चुका है कि असली चुनौती यह है कि बीना बनकर मैं जो महसूस करती हूं, उसके प्रति सच्ची रहूं, बजाय इसके कि लोग उसके बारे में जो बातें करते हैं, उनके आगे झुक जाऊं, ताकि उसमें कुछ नयापन जोड़ पाऊं।"

उन्होंने आगे कहा, "लोग बदलते हैं और किरदार भी। इस बदलाव के लिए तैयार रहना जरूरी है - और बहुत मजेदार भी।" बहुत जल्द रसिका दुग्गल ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में अपने इस किरदार को बड़े पर्दे पर निभाती दिखाई देंगी। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और रसिका अपने इस किरदार को फिर से दर्शकों के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हैं।

इस फिल्म में अली फजल एक बॉडी-बिल्डर के रूप में दिखाई देंगे, इसके लिए उन्होंने जमकर ट्रेनिंग भी ली है। क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर’ में गद्दी के लिए लड़ते बाहुबलियों का संसार दिखाया जाएगा। इस फिल्म से सीरीज के किरदारों की बड़े पर्दे पर वापसी होगी। 

इसमें कालीन भैया के रूप में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू के रूप में अली फजल और मुन्ना के रूप में दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। इस सीरीज की शूटिंग उत्तर प्रदेश में मुख्यतः मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, लखनऊ, रायबरेली, गोरखपुर और वाराणसी जैसे शहरों में हुई थी। 

इस बार भी इसकी शूटिंग इन्हीं जिलों में हो रही है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और मोहित मलिक जैसे नए कलाकार भी हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rasika Dugal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD