Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

बसीर और नेहल का रोमांस देख चिढ़े घरवाले, फरहाना ने रिश्ते को बताया फेक

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2025

Last updated on: Oct 22, 2025, 18:13 IST

'बिग बॉस 19' दर्शकों को फुल एंटरटेन कर रहा है। शो में तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच खूब लड़ाई देखने को मिल रही है। लेकिन, अब शो में बसीर और नेहल के बीच प्यार के फूल खिल रहे हैं। दोनों के प्यार के रंग को देखकर घरवालों का रिएक्शन अलग-अलग आ रहा है।

'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें बसीर और नेहल शो में कपल बन चुके हैं और दोनों रोमांटिक टाइम बिता रहे हैं। कुछ घरवाले दोनों को देखकर खुश हैं तो कुछ लोग दोनों को फेक बता रहे हैं। बसीर और नेहल को साथ देखकर कुनिका का कहना है कि आगे क्या होना है, वो सोचना छोड़कर अपना टाइम एंज्वॉय करो। 

जबकि अभिषेक, गौरव और फरहाना को दोनों फेक लग रहे हैं। गौरव का कहना है कि मैंने उनको बोला था कि एक हफ्ते तक तो एक्टिंग चालू रखते, इससे घर का माहौल बदल जाता, जबकि फरहाना का कहना है कि गेम में बने रहने के लिए उन्हें फेक लव एंगल खेलने की जरूरत नहीं है, वो खुद में अकेली काफी हैं।

अभिषेक का मानना है कि नेहल और बसीर दोनों ही परफॉर्म कर रहे हैं और दोनों के बीच कुछ नहीं है। कुल मिलाकर बसीर और नेहल के लव एंगल से घर का माहौल बदल गया है और शो में आगे बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। शो में जल्द ही चम्मचों को लेकर भी लड़ाई देखने को मिलेगी, जहां गौरव ने चम्मचों को साफ करके नहीं रखा तो कुनिका और बाकी सभी लोग गौरव को टारगेट करते हैं। 

कुनिका गौरव की ड्यूटी पर सवाल उठाती है कि 10 चम्मच धोने थे, क्यों नहीं धोए। नीलम भी गौरव को चम्मच धोने के लिए कहती हैं। लेकिन, गौरव भड़क जाते हैं और कहते हैं, "किसी भी हालत में चम्मच नहीं धोने वाले।" ऐसे में सारे घरवाले गौरव के पीछे पड़ जाते हैं।

लेकिन, इस बार शो में उनका अलग ही रूप देखने को मिलने वाला है। अभी तक शो में कहा जा रहा था कि गौरव सेफ साइड खेलते हैं और मुद्दों पर लड़ने से बचते हैं। लेकिन, गौरव ने अपना असली रूप दिखा दिया है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD