Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

छठ घाटों पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम : कपिल मिश्रा

Kapil Mishra, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2025

Last updated on: Oct 22, 2025, 17:55 IST

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को 'छठ पूजा 2025' की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल मोर्चा के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा और पूर्वांचल मोर्चा के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली में लगभग एक हजार से अधिक स्थानों पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा, जो अब तक का सबसे व्यापक आयोजन होगा। 

कई वर्षों के बाद यमुना घाटों पर छठ पूजा का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यमुना घाटों के अलावा द्वारका, हाथी घाट, पीतमपुरा और सोनिया विहार जैसे चार प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से भव्य आयोजन किए जाएंगे।

दिल्ली के सभी छठ घाटों पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा दिल्ली के 200 से अधिक स्थानों पर कलाकारों को लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

घाटों पर भव्य स्वागत द्वार, छठी मैय्या और सूर्य भगवान की प्रतिमाओं के साथ आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी, ताकि वातावरण श्रद्धापूर्ण और उत्सवमय बने। कुछ प्रमुख स्थानों पर ‘मॉडल छठ घाट’ स्थापित किए जा रहे हैं, जो सजावट और सुविधाओं के दृष्टिकोण से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। 

मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि छठ घाटों की तैयारियों के लिए आवश्यक अनुमति और एनओसी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है, जैसा पूर्व में अन्य बड़े आयोजनों जैसे कांवड़ यात्रा, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और रामलीला में किया गया था। 

प्रत्येक नगर निगम जोन में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो व्यवस्थाओं के समन्वय और निगरानी का कार्य करेंगे। एमसीडी को निर्देश दिए गए हैं कि घाटों की नियमित सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

मंत्री कपिल मिश्रा ने छठ घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट वैन, एम्बुलेंस और फायर सेफ्टी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि सिचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को घाटों पर सुरक्षा और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि फायर डिपार्टमेंट, एनडीएमसी और एमसीडी सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करेंगे। 

उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुबह के अर्घ्य के बाद नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था करने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। दिल्ली सरकार का उद्देश्य है कि यह पर्व न केवल श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाए, बल्कि यह दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता का भी उत्सव बने। पूर्वांचल की परंपरा को सम्मान और विस्तार देना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

 

Tags: Kapil Mishra , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD