Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जिले में बाल श्रम के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : किरण भड़ाना

अवैध क्रशर को भी बंद करने के आदेश, जिला वासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

Kiran Bhadana, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Lahaul Spiti
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

केलांग , 18 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 16:26 IST

लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने आज त्रिलोकनाथ एवं उदयपुर क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने त्रिलोकनाथ मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।उदयपुर की ओर जाते समय उपायुक्त ने सड़क निर्माण कार्य में कुछ नाबालिग बच्चों को कार्यरत देखा। 

इस पर उन्होंने तत्काल बाल सहायता हेल्पलाइन को सूचना देकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि जिले में बाल श्रम जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने कहा कि बाल श्रम न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि समाज की नैतिक जिम्मेदारी है कि हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित बचपन मिले। इसके बाद उपायुक्त ने मृकुला माता मंदिर, उदयपुर में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया तथा मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। 

उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि जिला प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने और बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है तथा जनता के सहयोग से एक स्वच्छ, सुरक्षित और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

अवैध क्रशर को तत्काल बंद करने के निर्देश:

क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उदयपुर के समीप एक अवैध क्रशर संचालित होते हुए पाया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इसे तुरंत बंद करवाने के आदेश दिए।उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं:

उपायुक्त किरण भड़ाना ने इस अवसर पर समस्त लाहौल-स्पीति वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जिले के सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रेम, प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है—आइए इसे स्वच्छता, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाएं। 

उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि दीपावली के शुभ अवसर पर पटाखे जलाते समय अपने बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान व सावधानी रखें।

 

Tags: Kiran Bhadana , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Lahaul Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD