Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

कैसा चाहिए जीवनसाथी? चाहत पांडे ने कहा- ये चार गुण बेहद जरूरी, बाकी मैं खुद संभाल लूंगी

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Chahat Pandey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 15:16 IST

टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वालीं चाहत पांडे 'बिग बॉस 18' के बाद से चर्चाओं में लगातार बनी हुई है। कभी वह अपने काम के कारण सुर्खियों में छाई रहती है, तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती है। इस बीच उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने लिए कैसा जीवनसाथी चाहिए। 

आईएएनएस से खास बातचीत में चाहत ने न केवल अपनी पसंदीदा जीवनसाथी की खूबियों के बारे में खुलकर बताया, बल्कि अपने नए टीवी शो 'सास बहू और स्वाद' के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। इस शो के जरिए वह टीवी के पारंपरिक सास-बहू ड्रामाओं से हटकर कुछ नया दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

चाहत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं अपने जीवन में एक ऐसे साथी की तलाश में हूं, जिसमें मुझे परफेक्शन तो नहीं, लेकिन हां, कुछ बुनियादी और जरूरी गुण चाहिए। मेरे लिए वफादारी, ईमानदारी, मेहनत और सम्मान जैसे गुण सबसे महत्वपूर्ण हैं। ये चार गुण होना अनिवार्य हैं, बाकी तो छोटी-छोटी कमियों को मैं खुद संभाल सकती हूं।"

चाहत ने अपनी एक्टिंग की दुनिया में वापसी बालाजी टेलीफिल्म्स के नए शो 'सास बहू और स्वाद' से की है। यह शो खास तौर पर पारंपरिक सास-बहू ड्रामों से अलग है। आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि यह शो बाकी ड्रामों से कैसे अलग है, तो उन्होंने बताया कि यह कोई कड़वी नोक-झोंक या बहू के लगातार रोने-धोने की कहानी नहीं है। 

इसके बजाय यह शो सास और बहू के बीच सहयोग, सम्मान और सशक्तीकरण पर आधारित है। चाहत ने कहा, ''भारत में सास और बहू का रिश्ता केवल विवाद या लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा रिश्ता हो सकता है जिसमें दोनों महिलाएं एक-दूसरे के सपनों को पूरा करने में मदद करें।''

शो में चाहत 'रिया' का किरदार निभा रही हैं, जो एक मजबूत और साहसी महिला है। रिया अपने हर मुश्किल का सामना बिना डरे करती है और अपने लिए खड़ी रहती है। उन्होंने बताया कि वह इस किरदार के साथ दर्शकों को यह दिखाना चाहती हैं कि महिलाओं को कमजोर या रोने की जगह अपने हक और सपनों के लिए लड़ना चाहिए। 

रिया का पति करण उसे पूरा सपोर्ट करता है और उसके साथ खड़ा रहता है। हर लड़की को एक ऐसा साथी मिलना चाहिए जो उसके साथ खड़ा हो और उसकी मदद करे। रिया की सास भी उसकी सबसे बड़ी सहारा बनती हैं, जो दोनों के बीच मजबूत रिश्ता दिखाता है।

बता दें कि 'सास बहू और स्वाद' की कहानी इंदु रस्तोगी नाम की एक गृहिणी की है, जिनका खाना बनाना पूरे परिवार को जोड़कर रखता है। जब रिया इस घर में आती है, तो पारंपरिक और आधुनिक सोच के बीच टकराव शुरू हो जाता है। इस तरह यह कहानी केवल परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि दो अलग-अलग सोचों के मेल और संघर्ष की कहानी भी है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Chahat Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD