Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

सड़क सुरक्षा फोर्स ने ‘‘हौली चलो’’ अभियान से ग्रामीण सड़क सुरक्षा में लाई तेजी

विशेष डीजीपी ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा ए.एस. राय ने भागो माजरा टोल प्लाजा से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर-स्टिकर लगाकर अभियान की शुरुआत की

AS Rai, Amardeep Singh Rai, Special Director General of Police, Special DGP, Traffic and Road Safety, Sadak Surakhiya Force, SSF, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 18:38 IST

सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक अहम पहल के तहत, पंजाब पुलिस के ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा विंग की सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) ने शुक्रवार को एनएच-5 (मोहाली-चंडीगढ़) हाईवे पर स्थित भागो माजरा टोल प्लाजा से ‘‘हौली चलो’’ स्टिकर अभियान की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि यह अभियान यारा इंडिया द्वारा समर्थित है और एसएसएफ द्वारा लागू किया जा रहा है।

अभियान की शुरुआत करते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी) ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा, पंजाब, ए.एस. राय ने बताया कि पहले चरण में एसएसएफ के 144 रूटों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगभग 30,000 रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए जाएंगे, जो कि पंजाब के लगभग 4,100 किलोमीटर प्रमुख सड़क हिस्सों को कवर करेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच पंजाब में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से संबंधित 2,048 सड़क हादसे हुए, जिनमें 1,569 लोगों की मौत हुई। मृतकों में अधिकांश किसान थे। 

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि इस अवधि (2017 से 2022) में राज्य में सड़क हादसों से होने वाली कुल मौतों में से 5-6 प्रतिशत मौतें ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसों में हुईं, जो सुरक्षा उपायों की आवश्यकता की ओर संकेत करती हैं। ए.एस. राय ने कहा कि पंजाब के किसान, जो हमारे कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी सड़कों पर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। 

‘‘हौली चलो’’ अभियान के माध्यम से न केवल वाहनों को दूर से देखना आसान होगा बल्कि यह सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से होने वाले हादसों में भी कमी लाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के दौरान पंजाब में सड़क हादसों से होने वाली मौतों में कमी देखी गई है, विशेष रूप से हादसे के 24 घंटे के भीतर होने वाली मौतों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। 

यह सकारात्मक बदलाव पंजाब पुलिस के ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा विंग द्वारा प्रवर्तन, सड़क इंजीनियरिंग और जागरूकता से संबंधित पहलों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब भर में सभी एसएसएफ यूनिटें एक साथ यह अभियान शुरू करेंगी। मौजूदा समय में चल रहे कटाई के सीजन को ध्यान में रखते हुए, पंजाब पुलिस किसानों के जीवन की रक्षा और सुबह तथा देर शाम के समय कृषि वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

 

Tags: AS Rai , Amardeep Singh Rai , Special Director General of Police , Special DGP , Traffic and Road Safety , Sadak Surakhiya Force , SSF , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD