Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लालू यादव के हाथों सिंबल मिलने पर खेसारी लाल खुश, छपरा से करेंगे नामांकन

Lalu Yadav, Lalu Prasad Yadav, Rashtriya Jansambhavna Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 13:05 IST

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भी राजद से चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को पार्टी का सिंबल दिया। 

इसे लेकर खेसारी लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर भी शेयर की है। खेसारी छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और वे शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। खेसारी लाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। 

मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं, मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज हूं और युवा भाइयों का जोश हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है, छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की, हर दिल की आवाज बनने की। 

राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा, लालू प्रसाद यादव और बड़े भाई तेजस्वी यादव का युवा नेतृत्व, और आप सभी का आशीर्वाद व भरोसा अब यही मेरे रास्ते का दीपक है। खेसारी लाल ने आगे कहा कि मैं शुक्रवार को अपना नामांकन भरने जा रहा हूं और इस मौके पर आप सभी का साथ, आपका आशीर्वाद, मेरे लिए बहुत बड़ा संबल होगा। आप सबसे दिल से निवेदन है कि नामांकन के दिन आइए, अपने इस बेटे और भाई को आशीर्वाद दीजिए, ताकि हम आपके हक, सम्मान की लड़ाई और मजबूती से लड़ सकें।

 

Tags: Lalu Yadav , Lalu Prasad Yadav , Rashtriya Jansambhavna Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD