Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

“आपकी पूंजी – आपका अधिकार” कपूरथला में अनक्लेम्ड एसेट्स के त्वरित निपटान हेतु जनजागरण शिविर का आयोजन

RBI, Reserve Bank of India, State Level Bankers Committee, SLBC Punjab, Ramkishor Meena, Punjab National Bank, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 11:03 IST

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) पंजाब के नेतृत्व में 16 अक्टूबर 2025 को पंजाब के कपूरथला जिले में “आपकी पूंजी – आपका अधिकार” थीम पर एक विशाल जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक श्री रामकिशोर मीना ने बताया कि अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा सभी वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से भारत सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में बैंक, बीमा, पेंशन तथा म्यूचुअल फंड से संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने जानकारी दी कि यदि किसी बैंक खाते में जमा राशि 10 वर्षों तक अप्राप्त रहती है, तो वह राशि भारतीय रिज़र्व बैंक को स्थानांतरित कर दी जाती है। ऐसे दावा रहित जमा, बीमा, पेंशन या म्यूचुअल फंड की राशि को प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में नागरिकों को विस्तारपूर्वक बताया गया।  

साथ ही उन्होंने आगे बताया कि इस तरह के जागरूकता शिविर देशभर के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पुरानी दावा रहित राशि को उसके वास्तविक मालिक, नामित व्यक्ति या वैधानिक उत्तराधिकारी को लौटाया जा सके। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया यह “आपकी पूंजी – आपका अधिकार” जनजागरण अभियान 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जा रहा है। 

आगामी दिनों में प्रत्येक जिले में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नागरिक भारतीय रिज़र्व बैंक के उद्गम पोर्टल (UDGAM Portal) पर लॉग इन कर सकते हैं या अपनी निकटतम बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर नागरिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें अपने बैंक खातों में पैन कार्ड, आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। 

साथ ही, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक श्री कंवलजीत द्वारा किया गया।

 

Tags: RBI , Reserve Bank of India , State Level Bankers Committee , SLBC Punjab , Ramkishor Meena , Punjab National Bank , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD