Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

"आपका पैसा, आपका अधिकार" अभियान का सोनीपत में सफल आयोजन

वित्तीय क्षेत्र में अघोषित संपत्तियों पर जागरूकता शिविर 16 अक्टूबर को रोहतक में होगा आयोजित

Sushil Sarwan, Deputy Commissioner Sonipat, DC Sonipat, Haryana Admin, Sonipat, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 15 Oct 2025

Last updated on: Oct 16, 2025, 10:51 IST

वित्तीय क्षेत्र में अघोषित संपत्तियों के कुशल और त्वरित निपटान को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे “आपका पैसा, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत आज अग्रणी जिला कार्यालय द्वारा सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-15, सोनीपत में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि सोनीपत के उपायुक्त सुशील सारवान ने किया। 

उन्होंने बताया कि देश में लगभग 1 लाख 82 हजार करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड्स, भविष्य निधि संगठनों और अन्य वित्तीय संस्थानों में अनक्लेम्ड एसेट्स के रूप में जमा हैं। सोनीपत जिले में लगभग 1 लाख 63 हजार खाते हैं, जिनमें करीब 68 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड एसेट्स के रूप में हैं। 

उपायुक्त ने सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि खाताधारक या उनके उत्तराधिकारी अपनी राशि का दावा कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

इसी दिशा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को नौकरी चाहने वाला न बनाकर, नौकरी देने वाला बनाना है।

उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियान देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं। सभी बैंकों से अपेक्षा है कि वे युवाओं को इन योजनाओं के बारे में जागरूक करें। इस मौके पर एसएलबीसी चंडीगढ़ प्रमुख जोगिंद्र सिंह, पीएनबी पानीपत उपमंडल अध्यक्ष नवनीत बंसल, एलडीएम हरीश कुमार वर्मा, डीडीएम नाबार्ड अजीत सहित अनेक बैंक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

दूसरा शिविर 16 अक्टूबर 2025 को रोहतक में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 4 अक्टूबर 2025 को गांधीनगर (गुजरात) में किया था। यह शिविर तीन माह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जो अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

अभियान भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई), सेबी, आईआरडीएआई, एलआईसी आदि के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नागरिकों द्वारा बचाए गए प्रत्येक रुपये का उचित उपयोग वे स्वयं, उनके नामांकित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारी कर सकें।

इस अभियान का उद्देश्य वित्तीय जागरूकता फैलाना, हर घर तक वित्तीय समावेशन पहुंचाना और नागरिकों को अपनी वैध संपत्तियों का पता लगाने तथा उनका दावा करने की प्रक्रिया के प्रति सशक्त बनाना है।

 

Tags: Sushil Sarwan , Deputy Commissioner Sonipat , DC Sonipat , Haryana Admin , Sonipat , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD