Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीजीसी लांडरां ने एडवांस्ड सस्टेनेबिलिटी 2025 पर अपना पहला सम्मेलन आयोजित किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 15:02 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज और कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के एप्लाइड साइंसेज़ डिपार्टमेंट ने जॉइंटली “इनोवेटिव सोल्यूशन्स फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी" विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एडवांस्ड सस्टेनेबिलिटी (आईसीऐएस - 2025) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने विश्वभर से रिसर्चर्स और एक्सपर्ट्स को एक साथ लाकर उभरती एनवायर्नमेंटल और एनर्जी चैलेंजेज पर चर्चा की और सस्टेनेबल इनोवेशन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान किया। 

सम्मेलन का उद्घाटन चीफ गेस्ट के रूप में  (डॉ.) हितेश शर्मा, रजिस्ट्रार, एनआईटी दिल्ली तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में डॉ. राकेश शारदा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, आईसीएआर-सीआईपीएचईटी लुधियाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, एचोड़ी एवं संस्थान के डायरेक्टर्स के साथ उपस्थित रहे। 

विश्वभर से प्राप्त 350 रिसर्च पेपर्स में से 110 रिसर्च पेपर्स को कठोर सहकर्मी-समीक्षा प्रक्रिया के बाद प्रकाशन के लिए स्वीकृत किया गया, जो इस आयोजन के मजबूत शैक्षणिक प्रभाव को दर्शाता है। समापन समारोह में प्रो. (डॉ.) सुभाष चंद्र मार्था, आईआईटी रोपड़ को गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया। 

उन्होंने ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी गोल्स को प्राप्त करने में रिसर्च और टेक्नोलॉजी की भूमिका पर एक महत्वपूर्ण संबोधन दिया। आईसीऐएस - 2025 की सफल समाप्ति पर विचार व्यक्त करते हुए, डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “इन दो दिनों के दौरान सामने आये आइडियाज, इनोवेशन और पार्टनरशिप्स के आदान-प्रदान ने हमारे दृष्टिकोण को पुनः पुष्टि की है कि शिक्षा और रिसर्च के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी विकास में सार्थक प्रगति को नेतृत्व प्रदान किया जा सकता है। 

यह सम्मेलन भविष्य के सहयोगों के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है, जो एक ग्रीनर और फ्लेक्सिबल विश्व का निर्माण करेगा।“ डॉ. अनुज कुमार गुप्ता, डायरेक्टर - प्रिंसिपल, सीजीसी - सीओई ने भी सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए इंटरडिसिप्लिनरी सहयोग को मजबूत करने पर मूल्यवान दृष्टिकोण साझा किए। 

लेखकों और प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जिसके बाद प्रो. (डॉ.) जोगिंदर सिंह, हेड, डिपार्टमेंट ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज़, सीजीसी - सीओई ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जिसमें सस्टेनेबल फ्यूचर के निर्माण में रिसर्च ड्रिवेन इनोवेशन और कोलेबोरेशन की मज़बूती पर चर्चा की गयी।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD