Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रम सुधारों, युवा सशक्तिकरण और खेल प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना की

उप-राष्ट्रपति ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ को मजबूत बनाने में युवा विनिमय कार्यक्रमों की भूमिका पर जोर डाला

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, Shobha Karandlaje, Sushri Shobha Karandlaje, Raksha Nikhil Khadse, Raksha Khadse
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 13:47 IST

श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल के केंद्रीय मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे और युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज संसद भवन में भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की।

बैठक के दौरान उप-राष्ट्रपति को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा की गई प्रमुख पहलों और नीतिगत सुधारों के बारे में जानकारी दी गई। उप-राष्ट्रपति को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की उन व्यापक पहलों की जानकारी दी गई जो श्रमिकों के लिए सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करने, उनके जीवन स्तर में सुधार लाने, रोजगार क्षमता बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने, कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा उद्योगों में सौहार्दपूर्ण संबंध विकसित करने के उद्देश्य से की गई हैं। 

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपनी प्रमुख पहलों जैसे ई-श्रम पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना तथा राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर भी प्रकाश डाला। उप-राष्ट्रपति ने श्रम कानूनों को सरल बनाने, सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में नए रोजगार अवसर सृजित करने के लिए मंत्रालय के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

उन्होंने श्रमिकों के कल्याण में सुधार लाने और भारत की समावेशी आर्थिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता की सराहना की। उप-राष्ट्रपति श्री सी पी राधाकृष्णन को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की प्रमुख पहलों के बारे में भी जानकारी दी गई।

उप-राष्ट्रपति को बताया गया कि मंत्रालय के प्रयास युवाओं की संभावनाओं और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने, उन्हें राष्ट्रनिर्माण गतिविधियों में शामिल करने तथा “जन भागीदारी से जन आंदोलन” की भावना को दर्शाने वाले सहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने पर केंद्रित हैं। 

उप-राष्ट्रपति को राष्ट्रीय युवा नीति, मेरा युवा भारत (माय भारत), राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा छात्रावास एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार जैसे प्रमुख युवा केंद्रित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। माय भारत पोर्टल को पूरे देश के युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में रेखांकित किया गया। 

श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए ‘मेरा युवा भारत (माय भारत)’ पहल की सराहना की। उन्होंने सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्हें यूथ 20 (Y20) समिट, मेरी माटी मेरा देश, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 (VBYLD–2025), दिवाली विद माय भारत और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत जैसे कई नवाचारी युवा सहभागिता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। उप-राष्ट्रपति को मंत्रालय की खेल विकास पहलों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनमें खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स), राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता, खेलो भारत नीति एवं वन कॉर्पोरेट वन स्पोर्ट्स सीएसआर मॉडल शामिल हैं। 

उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों विशेष रूप से महिला एथलीटों द्वारा ओलंपिक और पैरालंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की और देश में खेलों को बढ़ावा देने में कॉर्पोरेट क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। भारत में ओलंपिक सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए मंत्रालय के प्रयासों की सराहना करते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसी पहलें खेलों के विकास में उल्लेखनीय बढ़ावा देंगी और भारत को एक उभरते वैश्विक स्पोर्ट्स नेशन के रूप में मजबूत करेंगी।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , Shobha Karandlaje , Sushri Shobha Karandlaje , Raksha Nikhil Khadse , Raksha Khadse

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD