Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धर्मेंद्र प्रधान ने देश के सबसे बड़े स्कूल नवाचार आंदोलन - विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का उद्घाटन किया

देश की सबसे बड़ी लाइव स्कूल नवाचार प्रतियोगिता में 3 लाख से अधिक स्कूलों की भागीदारी ऐतिहासिक

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Education Minister, Viksit Bharat Buildathon 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 14, 2025, 14:28 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत बिल्डथॉन (वीबीबी) 2025 का उद्घाटन किया। स्कूली छात्रों के लिए भारत के सबसे बड़े समन्वित नवाचार हैकाथॉन- विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 में 3 लाख से ज़्यादा स्कूलों ने एक साथ भाग लिया। 

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने उद्घाटन सत्र के दौरान, ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित खोरदा के पीएम श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत की। श्री प्रधान ने अपने संबोधन में इस विशाल स्कूल नवाचार पहल में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए देश भर के 3 लाख से अधिक स्कूलों और प्रतिभागी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यहां से निकले नवोन्मेषी विचार नए वैश्विक मॉडल बनाने और घरेलू एवं वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली स्कूली छात्र एक विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का सपना वीबीबी जैसे परिवर्तनकारी प्रयासों के माध्यम से साकार होगा।  केन्द्रीय मंत्री ने छात्रों से देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन के दौरान इस पहल में देश भर के छात्रों की भागीदारी और प्रयासों की सराहना की। श्री कुमार ने यह भी कहा कि यह अनूठा अभियान छात्रों की सीखने की क्षमता को बढ़ाएगा और उनके नवोन्मेषी दृष्टिकोण को मज़बूत करेगा। 

श्री कुमार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक श्री दीपक बागला ने वीबीबी के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बिल्डथॉन नवाचार को एक जन आंदोलन बना देगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे दूरदराज के गांवों के स्कूलों को महानगरों के स्कूलों से जुडेंगे।

श्री प्रधान ने छात्रों और शिक्षकों से बातचीत करने के लिए मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और दिल्ली कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नम्बर- 2 का भी दौरा किया। श्री प्रधान ने छात्रों की कई नवीन परियोजनाओं का अवलोकन किया और उनकी सीखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें जिज्ञासु बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में सक्रिय योगदान के लिए आवश्यक उनकी असाधारण रचनात्मकता की सराहना भी की।

उद्घाटन सत्र के बाद 120 मिनट का लाइव (नवाचार प्रतियोगिता) इनोवेशन चैलेंज का आयोजन हुआ। दो घंटे लंबे इस लाइव टिंकरिंग सत्र में 1 करोड़ से ज़्यादा छात्रों ने भाग लिया। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने 3-5 की टीमों में काम करके चार विषयों - आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फ़ॉर लोकल और समृद्धि विषय पर आधारित प्रोटोटाइप तैयार किए। 

इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्कूल स्पॉटलाइट्स रहा और इसमें दूरदराज के क्षेत्रों, आकांक्षी ज़िलों, पहाड़ी राज्यों और सीमांत क्षेत्रों के 150 से ज़्यादा स्कूल अपनी प्रगति और अपने अनुभव साझा करने के लिए सीधे जुड़े।

पंजीकृत स्कूलों का विवरण (राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश क्षेत्रवार)

1  अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 171

2  आंध्र प्रदेश 3980

3  अरुणाचल प्रदेश 206

4  असम 15656

5  बिहार 15732

6  चंडीगढ़ 269

7  छत्तीसगढ़ 8363

8  दिल्ली 4033

9  गोवा 194

10  गुजरात 20017

11  हरियाणा 11567

12  हिमाचल प्रदेश 4575

13  जम्मू और कश्मीर 4754

14  झारखंड 9779

15  कर्नाटक 10248

16  केरल 4640

17  लद्दाख 358

18  लक्षद्वीप 9

19  मध्य प्रदेश 18129

20  महाराष्ट्र 41198

21  मणिपुर 896

22  मेघालय 544

23  मिजोरम 835

24  नागालैंड 926

25  ओडिशा 12344

26  पुडुचेरी 149

27  पंजाब 5725

28  राजस्थान 6310

29  सिक्किम 338

30  तमिलनाडु 16370

31  तेलंगाना 2724

32  दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव 235

33  त्रिपुरा 2299

34  उत्तर प्रदेश 78206

35  उत्तराखंड 2473

36  पश्चिम बंगाल 1216

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Education Minister , Viksit Bharat Buildathon 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD