Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

लखपति दीदी अभियान से महिलाएं गढ़ रहीं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल : अर्जुन राम मेघवाल

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Ministry of Law and Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीकानेर , 13 Oct 2025

Last updated on: Oct 14, 2025, 13:36 IST

राजस्थान के बीकानेर में सोमवार को जिला परिषद परिसर में स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) के माध्यम से जो स्वयं सहायता समूह गठित होते हैं, उनको नाबार्ड और बैंकों से जोड़कर राशि उपलब्ध करवाते हैं, जिससे ये कोई न कोई कारोबार ग्रुप के माध्यम से शुरू करते हैं। 

उन्होंने कहा कि ये अपने उत्पाद मेले अथवा प्रदर्शनी में बेचते हैं। इससे इनकी ग्रुप की और परिवार की आय बढ़ती है। केंद्रीय मंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज बीकानेर प्रवास के दौरान बीकानेर की लखपति दीदी एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने को लेकर फ्लिपकार्ट समर्थ द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की एवं महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों एवं कार्यों का अवलोकन किया।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और उनके स्वावलंबन को प्रोत्साहित करना और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को सशक्त बनाना है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देशभर में लखपति दीदी अभियान के माध्यम से लाखों महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की नई मिसाल गढ़ रही हैं जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति और शक्ति प्रदान कर रही हैं।

दुर्गापुर रेप केस पर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी वहां महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बिल्कुल बिगड़ चुकी है। जब भी बंगाल में रेप जैसी जघन्य घटना होती है तो वहां की मुख्यमंत्री महिला होते हुए भी मामले को डायवर्ट करने का प्रयास करती हैं। 

इस दौरान महिलाओं को लेकर उनका बयान निंदनीय है। दुष्कर्म जैसे मामलों में दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मामले में भाजपा और आरएसएस को बीच में ले आना उनकी पुरानी आदत रही है।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Ministry of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD