Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

बिहार चुनाव : एआईएमआईएम की सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा, महागठबंधन का गणित उलझा

Asaduddin Owaisi, All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen, AIMIM, Hyderabad, Telangana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 15:50 IST

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल और गठबंधन चुनावी मैदान में अपने योद्धाओं को उतारने की तैयारी में हैं। इस बीच सभी दल अपनी-अपनी संभावित विजय को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 32 सीटों की पहली सूची जारी करते हुए यह भी घोषणा कर दी कि वह इस चुनाव में सौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।  

एआईएमआईएम की इस तैयारी ने महागठबंधन, खासकर राजद के रणनीतिकारों के माथे पर चिंता की लकीरें उभार दी हैं। महागठबंधन के नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन एआईएमआईएम को भाजपा की बी-टीम बताने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। 

पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और पांच सीटों पर जीत दर्ज कर मुस्लिम बहुल इलाकों में अपनी मजबूती को साबित किया था। हालांकि, बाद में पार्टी के चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे। एआईएमआईएम के इस घोषणा के बाद मुस्लिम मतदाताओं के वोटों का बंटवारा होना तय माना जा रहा है, जिससे राजद के साथ महागठबंधन का खेल बिगड़ सकता है। 

हैदराबाद के सांसद और पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पिछले दिनों सीमांचल का दौरा कर यह संदेश दे दिया था कि उनकी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। पार्टी ने तो इस चुनाव को लेकर यहां तक दावा किया कि उसका लक्ष्य बिहार में एक 'तीसरा विकल्प' तैयार करना है, जहां वर्षों से राजनीति भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस-राजद गठबंधन के इर्द-गिर्द घूमती रही है। 

कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बात महागठबंधन में नहीं बनती है तो पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एआईएमआईएम के साथ चुनावी मैदान में भी दिख सकते हैं। ऐसे में सीमांचल के इलाकों में चुनावी गणित के बदलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी पांच साल में एक बार आते हैं। सीमांचल और कोसी मेरे लिए खून और सांस का रिश्ता है। मैं इतना जानता हूं कि मेरी मां के प्यार को छीनने की ताकत दुनिया में किसी के पास नहीं है।एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल होने को लेकर इच्छा व्यक्त की थी। 

पार्टी ने इसे लेकर राजद प्रमुख लालू यादव और महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को पत्र भी लिखा था, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई थी। इसके बाद एआईएमआईएम ने अपनी रणनीति बदल दी है। सीमांचल के अधिकांश सीटों पर मुस्लिम मतदाता चुनाव परिणामों को प्रभावित करते हैं। 

राजद भी मुस्लिम मतदाताओं को अपना 'वोट बैंक' समझती है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen , AIMIM , Hyderabad , Telangana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD