Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना है : मनोज तिवारी

Manoj Tiwari, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिमारपुर , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 15:46 IST

स्वर्गीय केदारनाथ साहनी जी की पुण्य तिथि पर स्वदेशी जागरण फाउंडेशन द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां रोजगार के लिए इच्छुक महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लघु वितरण योजना के तहत 25,000 रुपए के चेक दिए गए। 

आयोजन में सांसद मनोज तिवारी ने भी महिलाओं का हौसला बढ़ाया। मीडिया से बात करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "हम लोग चौपाल संस्था के सदस्य हैं, जिसकी स्थापना स्वर्गीय केदारनाथ साहनी ने की। हम कोशिश करते हैं कि माताओं और बहनों को, जो रोजगार करना चाहती हैं, और जिनके पास रुपए की कमी है, खासकर उन महिलाओं को रोजगार देने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करते हैं। 

जब भी वो पैसे वापस करने में समर्थ हों, तब पैसे लौटा सकती हैं।" सांसद ने आगे कहा कि ये हमारा 12-13वां कार्यक्रम है, जहां महिलाओं को रोजगार देने में मदद की गई है। कार्यक्रम की शुरुआत भी सांसद मनोज तिवारी ने की। उन्होंने मंच से कहा कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य आप लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना है। 

एक बच्चा अपनी मां को 25 हजार का चेक मिलते देख बहुत खुश हुआ, हमारा उद्देश्य आपको खुश रखना और आशीर्वाद पाना है। कार्यक्रम में बहुत सारी महिलाएं देखी गईं, और चेक मिलने के बाद सभी के चेहरे पर सुकून था। दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए संस्था चौपाल से जुड़े लोगों को धन्यवाद किया और बताया कि चौपाल कार्यक्रम के तहत रोजगार करने वाली महिलाओं को ऋण के तौर पर 25-25 हजार के चेक दिए गए। 

इस राशि पर किसी तरह का ब्याज नहीं लिया जाएगा, क्योंकि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार देना है। उन्होंने आगे कहा कि ये सभी लोग बहुत ईमानदार हैं क्योंकि जब भी उनके पास पैसे होते हैं, तो वापस कर देते हैं। इससे पता चलता है कि हमारे देश में ईमानदार और कामकाजी लोग हैं।

कार्यक्रम के तहत 210 महिलाओं को 25 हजार रुपए के चेक बांटे गए। मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि ये चेक बस्ती में रहने वाली महिलाओं को दिए गए हैं और कभी भी पैसे की कमी नहीं हुई है।कार्यक्रम में स्वर्गीय केदारनाथ साहनी के बेटे प्रदीप सहानी, चौपाल संस्था के रवि बंसल, और विधायक सूर्य प्रकाश खत्री भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manoj Tiwari , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD