Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एपीएल के ब्रांड एंबेसडर राम चरण ने पीएम से की मुलाकात, बोले- उनका मार्गदर्शन तीरंदाजी की विरासत को मजबूत करेगा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Ram Charan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 12, 2025, 09:37 IST

दुनिया की पहली पेशेवर तीरंदाजी लीग, आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल), दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ आयोजकों ने इसके पहले सीजन की अपार सफलता का जश्न मनाया। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता राम चरण एपीएल के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने इस कॉन्फ्रेंस से पहले पीएम मोदी से मुलाकात की। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

इन्हें शेयर करते हुए राम चरण ने लिखा, “अनिल कामिनेनी गारू के नेतृत्व में आयोजित दुनिया की पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और खेलों के प्रति उनका जुनून हमें दुनिया भर में तीरंदाजी की विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने में मदद करेगा। सभी एथलीट्स को बधाई—हमें उम्मीद है कि बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए और भी कई खिलाड़ी इस अद्भुत खेल से जुड़ेंगे।”

आर्चरी प्रीमियर लीग भारत का पहला फ्रेंचाइजी-आधारित तीरंदाजी टूर्नामेंट है, जिसे भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 2025 में लॉन्च किया गया। इसमें 6 टीमें शामिल हैं, पृथ्वीराज योद्धा, माइटी मराठा, काकतीय नाइट्स, राजपुताना रॉयल्स, चेरो आर्चर, और चोला चीफ्स। इन टीमों में कुल 36 भारतीय तीरंदाजों और 12 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों को शामिल किया गया है। राजपुताना रॉयल्स और माइटी मराठा के बीच पहले सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

इस लीग के पहले सीजन को सफलतापूर्वक फाइनल तक पहुंचाने के लिए इसका जश्न मनाया गया। इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई जिसमें अभिनेता राम चरण, भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. जोरिस, भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, तीरंदाजी प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अनिल कामिनेनी और भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा सहित कई प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजों ने भी शिरकत की।

इस दौरान एपीएल के ब्रांड एंबेसडर राम चरण ने कहा, "एपीएल एक सपना है जो सच हो रहा है। जब यह खत्म होगा, तो हमें इस उत्साह की याद आएगी। ओलंपियन और विश्व स्तरीय तीरंदाजों को एक साथ लाने वाला यह अनोखा प्रयास बहुत खास है। एपीएल ने तीरंदाजी को उभारने का तरीका मुझे याद दिलाता है कि कैसे विश्व सिनेमा ने 'आरआरआर' को दिल से अपनाया था। 

मैं इस विजन के लिए सभी लोगों और भारतीय तीरंदाजी संघ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उम्मीद है कि यह सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि तीरंदाजी के लिए नया दौर शुरू करने का कदम है।" इस दौरान आयोजकों ने यह उम्मीद भी जताई कि खेलों में तीरंदाजी हमारा मेन स्पोर्ट्स बने और ओलंपिक में आर्चरी में मेडल लेकर आएं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Ram Charan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD