Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू ने अकाली दल का थामा दामन

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Sukhpal Singh Nannu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 12, 2025, 09:29 IST

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। फिरोजपुर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू ने अपने समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का दामन थाम लिया। इसकी जानकारी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दी।  पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने खुद आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू का अपनी पार्टी में स्वागत किया। 

उन्होंने सुखपाल सिंह नन्नू को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसे लेकर सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें भी शेयर की हैं।सुखबीर सिंह बादल ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि फिरोजपुर के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू और उनके असंख्य समर्थकों का शिरोमणि अकाली दल में हार्दिक स्वागत है। अकाली दल में शामिल होने का उनका निर्णय सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है और पंजाब के लोगों की सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं सुखपाल सिंह नन्नू को आश्वस्त करता हूं कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान और सार्थक भूमिका दी जाएगी।सुखपाल सिंह नन्नू पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में थे। साल 2002 और 2007 में वे दो बार भाजपा के विधायक भी रह चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नन्नू ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

सुखपाल सिंह नन्नू ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।बता दें कि पंजाब में इस वक्त आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है और भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई हैं।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Sukhpal Singh Nannu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD