Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का नया गाना 'कोका कोला-2' रिलीज, फैंस उत्साहित

Neha Kakkar, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News, Tony Kakkar, Coca Cola 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 12:46 IST

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का बहुप्रतीक्षित गाना 'कोका कोला-2' रिलीज हो गया है। टोनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए इस गाने की रिलीज की घोषणा की। प्रशंसकों के बीच इस गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह 2019 में आए हिट गाने 'कोका कोला' का सीक्वल है।

टोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का एक क्लिप शेयर किया। इस क्लिप के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कोका कोला-2 अब रिलीज हो चुका है।" इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, और फैंस ने कमेंट्स में गाने की तारीफ शुरू कर दी।

'कोका कोला-2' में नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और जूनियर ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल टोनी कक्कड़ ने लिखे हैं। इसके अलावा, गाने का म्यूजिक भी टोनी ने ही कंपोज किया है, और उन्होंने इसे प्रोड्यूस भी किया है। गाने का म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों को खूब लुभा रहा है। 

इसमें नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और जूनियर की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है। नेहा के एनर्जेटिक डांस मूव्स और उनकी आवाज गाने को और आकर्षक बनाती हैं। वीडियो में रंग-बिरंगे सेट्स, मॉडर्न बीट्स और ट्रेंडी वाइब्स का मिश्रण है, जो दर्शकों को खास तौर पर पसंद आ रहा है।

'कोका कोला-2' गाना रिलीज के कुछ ही समय में यूट्यूब पर काफी व्यूज बटोर चुका है। नेहा और टोनी की जोड़ी पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है, और यह गाना भी उसी कड़ी का हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे 'पार्टी एंथम' बता रहे हैं। वहीं, नेहा के पति रोहनप्रीत ने कमेंट में फायर का इमोजी शेयर किया। 

एक यूजर ने लिखा, "भाई-बहन की जोड़ी ने फिर से धमाका कर दिया।" बता दें, इससे पहले टोनी ने रैपर यंग देसी के साथ मिलकर 'कोका-कोला' रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। गाना इतना ट्रेंड किया था कि इसे 2019 में फिल्म 'लुक्का-छुप्पी' में नए वर्जन में रिलीज किया गया था।

 

Tags: Neha Kakkar , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Tony Kakkar , Coca Cola 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD