Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

यमुना जी की कृपा से गंगोत्री से प्रयागराज तक कमल की सरकार : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Rekha Gupta, Manjinder Singh Sirsa, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 12:03 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड के 1816 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यमुना जी की कृपा है कि दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा में, यानी गंगोत्री से प्रयागराज तक, कमल की सरकार है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज 11 लोकार्पण और 8 शिलान्यास हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना 24 साल का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर हो या प्रधानमंत्री के तौर पर देश के सुशासन शब्द को जमीन पर उतारा। देश को सुरक्षित करना, अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना, हर क्षेत्र में देश पहले नंबर पर हो, ये सुनिश्चित किया गया। 

आज के कार्यक्रम का 80 फीसदी काम यमुना को निर्मल बनाने का है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली सरकार बनी थी तब पीएम मोदी ने कहा था कि यमुना नदी की सफाई करना प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार कम करें तो उसी पैसे से यमुना का शुद्धीकरण हो जाएगा। 

यमुना जी की कृपा है कि गंगोत्री से प्रयागराज तक कमल के फूल की सरकार है, यानी यमुना के स्वच्छ होने का रास्ता साफ है। अमित शाह ने कहा कि यमुना शुद्धि का जो पीएम नरेंद्र मोदी का संकल्प है, वो राजनीतिक नहीं है, बल्कि जिस पवित्र स्थान पर यमुना विराजती है, उसका सम्मान करने की योजना है। 

15 और 11 साल तक कांग्रेस और आप पार्टी ने दिल्ली को विकास से महरूम रखा था। 5 साल में भाजपा सरकार में दुनिया भर में दिल्ली की चर्चा हो, ऐसा हमारा विजन है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इतने घोटाले किए कि दिल्लीवासियों ने सिर्फ घोटाले ही देखे।

मोहल्ला क्लिनिक में पल्स नापने की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे मोहल्ला क्लिनिक में किसी का इलाज कैसे हो सकता है? उन्होंने आगे कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में दो लाख पर इनकम टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब मोदी की सरकार में 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है। 

मोदी है तो यह परिवर्तन संभव हो पाया। पहले दिल्ली में आपदा सरकार थी। उनके राज में कूड़े का पहाड़ बढ़ता ही गया, लेकिन 2027 तक कूड़े का पहाड़ खत्म हो जाएगा और वहां गार्डन होगा। दिल्लीवासियों को केजरीवाल की वजह से आयुष्मान योजना का फायदा नहीं मिला।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Rekha Gupta , Manjinder Singh Sirsa , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD