Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'

 

स्वस्थ्य मां से परिवार और राष्ट्र होगा सशक्त : डॉ अरविंद शर्मा

नागरिक अस्पताल, गोहाना में स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री

Dr Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Gohana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोहाना , 27 Sep 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 11:35 IST

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति के उत्थान को लेकर निरंतर मजबूत कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से स्वस्थ्य मां-सशक्त परिवार अभियान में प्रत्येक महिला की भागीदारी होने से राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने प्रशासन, चिकित्सकों के साथ-साथ आमजन से आह्वान किया कि वो प्रत्येक महिला को स्वास्थ्य जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के लिए प्रेरित करें।

शनिवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गोहाना के नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे थे, जहां एसएमओ डॉ संजय छिक्कारा ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया व विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करते हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि बीते 11 साल के दौरान नारी सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनकी स्वास्थ्य जांच होना जरूरी है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वो पूरे इलाके में योजना का घर-घर प्रचार सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक महिला को स्वास्थ्य जांच शिविर में आकर निशुल्क जांच करवाने के लिए आमंत्रित करें।

 इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने क्षय रोगियों को लायन्स क्लब, गोहाना द्वारा उपलब्ध करवाई गई पोषण किट वितरित की।शिविर में 470 नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य जांच करवाई गई, जिसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर एसएमओ डॉ संजय छिक्कारा, डॉ दिनेश छिल्लर, डॉ श्याम सुंदर, डॉ छवि राठी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gohana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD