Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनूठा कदम: श्रुति चौधरी

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ अवसर पर तोशाम में आयोजित कार्यक्रम में की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

Shruti Choudhary, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तोशाम (भिवानी) , 25 Sep 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 18:16 IST

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। यह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में कारगर साबित होगी। जिसके तहत राज्य की जरूरतमंद पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह न केवल आर्थिक मदद है, बल्कि आत्म सम्मान की पूंजी है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी वीरवार को तोशाम (भिवानी) में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया।महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नमन किया और कहा कि उनका जीवन संघर्षों का प्रतीक है। 

बचपन में माता-पिता के आकस्मिक निधन के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनका अंत्योदय सिद्धांत तो ऐसा दीपक है, जो सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सबसे पहले रोशन करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को केंद्र बिंदू रखकर न केवल योजनाएं व कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं बल्कि उन्हें मूर्त रूप दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और यहां पर पहुंची महिलाओं से भी बात की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए गए। महिलाओं व आमजन का स्वास्थ्य चैक अप किया गया। महिलाओं को उनके कल्याण व स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

Tags: Shruti Choudhary , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD