Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

'मेला' में किसी और ने डब की थी मेरी आवाज : ट्विंकल खन्ना

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Twinkle Khanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Oct 2025

Last updated on: Oct 06, 2025, 14:16 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और वरुण धवन हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में दिखाई दिए थे। इस दौरान अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म 'मेला' की बात की और कहा कि यह उनकी फेवरेट फिल्म है। इस पर ट्विंकल खन्ना ने एक खुलासा किया कि इस फिल्म में उनकी आवाज किसी और ने डब की थी। 

'मेला' फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। इस फिल्म में आमिर खान, फैसल खान और ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थे। शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में वरुण धवन ने ट्विंकल खन्ना की इस फिल्म की तारीफ की और कहा उन्हें रूपा की एक्टिंग काफी अच्छी लगी। 

इस पर ट्विंकल खन्ना ने कहा, "मैं अपने किरदार रूपा से प्यार करती हूं, लेकिन यह मेरी आवाज नहीं है। हां, बिल्कुल, यह मेरी आवाज नहीं है, क्योंकि निर्माताओं को लगा कि मैं अच्छी एक्टिंग नहीं कर रही हूं, इसलिए उन्होंने इसे किसी अस्थमा रोगी से डब करवाया।"

उनके यह कहते ही आलिया, काजोल और वरुण धवन ठहाके लगाने लगे। वरुण धवन ने फिर कहा, "लेकिन यह निश्चित रूप से आपकी बेस्ट परफॉर्मेंस है क्योंकि आप रूपा जैसी बिल्कुल नहीं हैं। फिर भी आपको रूपा बनना पड़ा और यह काफी चुनौतीपूर्ण था।"

इस पर ट्विंकल ने खुद पर तंज कसते हुए कहा, "मैं कुछ भी नहीं बनी। मैंने यह काम छोड़ दिया क्योंकि मुझे रूपा बनना था।" इसके बाद एक बार फिर से सेट पर ठहाके गूंजने लगे। बता दें कि 'मेला' फिल्म में बड़े सितारे होने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

मजेदार बात यह है कि इस फिल्म के बाद ही ट्विंकल खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर लेखक बनने का फैसला किया था। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद जनवरी 2001 में उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार से शादी कर ली। बताया जाता है कि अक्षय कुमार से शादी करने के लिए उन्होंने यह शर्त रखी थी कि अगर उनकी फिल्म 'मेला' फ्लॉप होती है तो ही वह उनसे शादी करेंगी और ऐसा ही हुआ।

शो की बात करें तो इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट को शो की दोनों होस्ट ने पेरेंटिंग टिप्स भी दी थीं। वहीं आलिया ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बातें की थी। हर गुरुवार को इस शो का एक नया एपिसोड रिलीज किया जाता है। दर्शक इस शो को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Twinkle Khanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD