Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार : सलमान खान ने मृदुल को लगाई फटकार, नेहल को बताया तान्या से ऑब्सेस्ड

Salman Khan, Bollywood, Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 15:50 IST

'बिग बॉस 19' के इस 'वीकेंड के वार' में दर्शकों को इस बार काफी धमाकेदार और रोचक एपिसोड देखने को मिलने वाला है। हर हफ्ते की तरह इस बार भी सलमान खान अपने खास अंदाज में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। इस बार 'वीकेंड का वार' में सलमान खान मृदुल तिवारी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिखेंगे। 

जियो हॉटस्टार के द्वारा जारी 'वीकेंड का वार' के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान पिछले हफ्ते की घटनाओं को लेकर मृदुल से सवाल करते हैं कि क्या उन्हें यह खेल समझ में आ रहा है या नहीं। प्रोमो में सलमान कहते है, ''मृदुल आपको समझ में आ रहा है ये खेल, आपके ऐसा सामने कुछ नहीं हुआ है, जिस पर आपका ओपिनियन नहीं रहा। मैं आज आपको बेडरूम में भेजने वाला था क्योंकि अभी तक आप दिख नहीं रहे हो।

वीकेंड का वार पर भी आप क्यों दिख रहे हैं?'' सलमान की ये बातें सुनकर मृदुल फूट-फूटकर रोने लगते हैं। उन्होंने रोते हुए कहा, ''मैं आज तक किसी से नहीं लड़ा हूं।'' इस पर सलमान कहते हैं, ''किसने कहा है लड़ने से नजर आते हैं यहां पर? हम नहीं कहते हैं कि आप लड़ो-झगड़ो… लेकिन एक ओपिनियन होता है ना।''

इसके बाद सलमान ने नेहल को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "नेहल, आप सिर्फ एक ही बात किए जा रही हो और वो है तान्या... हमको पता नहीं, इस ऑब्सेशन को क्या नाम दें। आपको उनकी लाइफ से इतनी परेशानी क्यों है?" 'वीकेंड का वार' में सलमान सिर्फ नेहल को ही नहीं, बल्कि जीशान कादरी, अमाल, अभिषेक, अशनूर और फहराना को भी जमकर लताड़ते नजर आएंगे। 

खासकर अमाल को गाली-गलौज करने के लिए कड़ी फटकार लगेगी। वहीं, इस 'वीकेंड के वार' में स्पेशल गेस्ट के तौर पर एल्विश यादव भी आने वाले हैं। शो के बीते एपिसोड में कुनिका और अमाल के बीच काफी तीखी बहस होती हुई दिखाई दी। कुनिका अमाल पर टास्क के दौरान पहले भिड़ने का आरोप लगाती है। 

इसके बाद दोनों की लड़ाई आगे बढ़ जाती है। कुनिका ने गुस्से में आकर संगीतकार अमाल से कहा, "तुम अपने परिवार को देखो। तुम्हारी फैमिली में क्या चल रहा है, यह मैं अच्छी तरह जानती हूं। तुम यहां किसलिए आए हो?" कुनिका के इस वार पर अमाल भी पलटवार करते हैं।दोनों के बीच की बहस चलती रहती है। दोनों की लड़ाई को देख बाकी घरवाले उन पर लिमिट्स क्रॉस करने का आरोप लगाते हैं।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD