Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिव प्रताप शुक्ल ने मनाली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 18:09 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मनाली क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने कुल्लू और मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के उस हिस्से का भी जायजा लिया, जो बाढ़ के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

उन्होंने नदी के मार्ग बदलने से कई स्थानों पर हुए व्यापक नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की। राज्यपाल ने सोलंग गांव का भी दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है तथा सड़कें और आसपास के क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 

कई जगहों पर सड़क दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है और उचित मरम्मत एवं सुधार के लिए तत्काल इंतजाम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को संयुक्त बैठक कर स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

राज्यपाल ने बिंदु ढांक, मनालसू नाला, आलू ग्राउंड और चौड़ीबिहल सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।सीमा सड़क संगठन और ग्रैफ के अधिकारियों ने राज्यपाल को पुनर्निर्माण और राहत कार्यों की प्रगति के बारे में अवगत करवाया।

सोलंग गांव में भू-स्खलन पर राज्यपाल ने कहा कि गांव को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। यहां जिस तरह कृषि भूमि बह गई है, लोगों का पुनर्वास करना और भी कठिन हो गया है। उन्होंने इस संबंध में तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बीआरओ एवं ग्रैफ के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD