Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेंद्र मोदी और ओम बिरला ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Om Birla, Piyush Goyal, Kiren Rijiju, Arjun Ram Meghwal, Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 13:49 IST

प्रधान मंत्री, श्री नरेंद्र मोदी और लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, श्री पीयूष गोयल; केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, श्री किरेन रिजिजू; केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री, श्री अर्जुन राम मेघवाल; संसद सदस्यों; पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री बिरला ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

इससे पहले, लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर, श्री बिरला ने कहा कि पूज्य गांधी जी  का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए एक अमर संदेश है।

महात्मा गांधी जी का जीवन संदेश और उनकी शिक्षाएँ सामाजिक, राजनीतिक और नागरिक जीवन के लिए जीवंत प्रेरणा हैं: श्री बिरला

शास्त्री जी की अटूट देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और सादगी के लिए देश उन्हें  सदैव याद करता रहेगा : श्री बिरला

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर, श्री बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर निम्नलिखित संदेश पोस्ट किया: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर कोटि -कोटि  नमन । उनके सशक्त मूल्यों ने भारतीय स्वाधीनता संघर्ष को नई दिशा और ऊर्जा दी। 

उनके आह्वान पर, करोड़ों भारतवासी  एकजुट होकर  स्वाधीनता के ध्येय पर  आगे बढ़े। महात्मा गांधी का जीवन संदेश और उनकी शिक्षाएँ सामाजिक, राजनीतिक और नागरिक जीवन के लिए एक जीवंत प्रेरणा हैं। सादगी, शुचिता और राष्ट्र के प्रति अनुपम निष्ठा के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन ।

स्वाधीनता संघर्ष  से लेकर राष्ट्र निर्माण तक, भारतभूमि के उत्कर्ष में उन्होंने महती भूमिका निभाई। अटूट देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और सरल व्यवहार के धनी शास्त्री जी को देश सदैव याद करता रहेगा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Om Birla , Piyush Goyal , Kiren Rijiju , Arjun Ram Meghwal , Mahatma Gandhi , Lal Bahadur Shastri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD