Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अपने जीवन में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग का अभ्यास ही महात्मा गांधी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी : प्रतापराव जाधव

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे और केन्द्रीय संचार ब्यूरो ने आयुष मंत्री की उपस्थिति में गांधी जयंती मनाई

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 13:05 IST

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एनआईएन), पुणे ने केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के सहयोग से आज भारत सरकार के माननीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव की गरिमामयी उपस्थिति में गांधी जयंती मनाई। इस कार्यक्रम में एनआईएन की निदेशक डॉ. के. सत्यलक्ष्मी, एनआईएन के शासी निकाय के सदस्य अनंत बिरादर और सीबीसी के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र पानपाटिल भी उपस्थित थे।

पुणे के मातोश्री रमाबाई अंबेडकर रोड स्थित एनआईएन परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में, श्री प्रतापराव जाधव ने संस्थान के परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। 

इसके बाद, उन्होंने एनआईएन में स्थापित गांधी संग्रहालय का दौरा किया। वहां उन्होंने गांधीजी द्वारा उपयोग की जाने वाली विभिन्न व्यक्तिगत वस्तुओं और उनके द्वारा लिखे गए पत्रों का अवलोकन किया। इस अवसर पर, केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा गांधीजी के भजनों की एक भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी गई।

डॉ. के. सत्यलक्ष्मी ने गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रोताओं का स्वागत किया तथा संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं, वर्तमान में जारी अनुसंधान संबंधी पहलों और सामुदायिक संपर्क के विभिन्न कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य भाषण देते हुए, श्री जाधव ने इस बात पर जोर दिया कि महात्मा गांधी आजीवन प्राकृतिक चिकित्सा के समर्थक रहे और उन्होंने नागरिकों से इस चिकित्सा पद्धति को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आग्रह किया। 

उन्होंने सभी से गांधीजी के सत्य और अहिंसा के शाश्वत आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा एवं  योग का अभ्यास ही राष्ट्रपिता को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस समारोह के एक भाग के रूप में, माननीय मंत्री ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। बाद में, उन्होंने एनआईएन के येवालेवाड़ी परिसर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लिया।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD