Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ज़िला प्रशासन द्वारा वारालचा टॉप एवं दीपक ताल पर आज आयोजित किया स्वच्छता अभियान : किरण भड़ाना

Kiran Bhadana, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Lahaul Spiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौल-स्पीति , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 16:30 IST

ज़िला प्रसाशन एवं SADA के संयुक्त तत्वाधान में आज वारालचा टॉप पर एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने किया। इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ हीलिंग हिमालयास एवं साहस एनजीओ , सीमा सड़क संगठन के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल तेजस मोरे एवं सदस्य तथा सदा के SADA अंतर्गत काम करने वाले वास्की ट्रेडर्स के अरुण व उनके सहयोगियों ने इस सफ़ाई अभियान में हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक शिवानी महला,सहायक आयुक्त कल्याणी तिवाना,वन मण्डलाधिकारी इंद्रजीत सिंह सीरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोशन लाल,ज़िला पंचायत अधिकारी सचिन,जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा,उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा,ज़िला कृषि अधिकारी मुंशी राम ठाकुर,एसडीओ पीडब्ल्यूडी नरेश ठाकुर, एसडीओ आईपीएच संजीव बोध सहित जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारी भी इस अभियान में सक्रिय रूप से मौजूद रहे और उन्होंने भरपूर योगदान दिया।

इस सफाई अभियान में जिला के विभिन्न महिला मंडलों के सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया। इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखते हुए पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखना था। इस अभियान के अंतर्गत कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उचित स्थानों पर निस्तारण किया गया जिसमे लगभग 55 बैग कूड़े के एकत्रित किये गये जिनका भार 2.50 क्विंटल था। 

इस अभियान के अंतर्गत तथा पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात सभी द्वारा दीपक तक में भी इसी प्रकार का स्वच्छता अभियान चलाया गया जहाँ से शीशे के बोतलें एवं अन्य प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के नियमित स्वच्छता अभियानों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्थन एवं सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर अन्य विभागाध्यक्षों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्वच्छता के महत्व पर विचार व्यक्त किए और सभी नागरिकों से स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई।

 

Tags: Kiran Bhadana , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Lahaul Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD