Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीजीसी लांडरां ने दो इंटरनेशनल कॉन्फरेन्सेस का सफलतापूर्वक आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 30 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 17:20 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस (सीजीसी) लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) और मेकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) ने संयुक्त रूप से दो महत्वपूर्ण इंटरनेशनल कांफ्रेंसेस का आयोजन किया। इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेंस ऑन इनोवेशंस इन कम्युनिकेशन कंप्यूटिंग एंड साइंसेस (आइसीसीएस- 2025), जिसे एआईसीटीई द्वारा स्पांसर किया गया। 

इसके अलावा इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेंस ऑन कंटेम्पररी एडवांसेस इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग (आइसीसीएएमई - 2025), टेलर एंड फ्रांसिस, सीआरसी प्रेस और ईरानियन जर्नल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (स्प्रिंगर) के सहयोग से आयोजित किया गया। इन कॉन्फरेंसेस में क्षेत्रभर से प्रतिष्ठित अकडमीशंस, इंडस्ट्री लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स, फंडिंग एजेन्सीज़, रिसर्चर्स और इन्नोवेटर्स उपस्थित हुए। उनका मुख्य उद्देश्य उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना, बहु-विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देना और प्रतिभागियों के बीच नवीन सोच को प्रोत्साहित करना था। 

उद्घाटन समारोह  में गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिसमें चीफ गेस्ट के रूप में श्री प्रभजोत सिंह (आईएएस), डायरेक्टर जनरल, डायरेक्टरेट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन, हरियाणा, प्रेसिडिंग गेस्ट के रूप में डॉ. मनीष कुमार हूडा, डायरेक्टर (टेक्नोलॉजी), इंडिया सेमिकंडक्टर मिशन (आइएसएम), मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी (एमईआईटीवाय) गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया और गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में डॉ. रूपिंदर सिंह, प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ़ मेकेनिकल इंजीनियरिंग, एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ ,की विशिष्ट उपस्थिति रही। 

इनका हार्दिक स्वागत डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां के साथ डॉ. विनय भाटिया, एचओडी (ईसीई), डॉ. राचिन गोयल, एचओडी (एमई) और सीजीसी लांडरां के डीन और डायरेक्टर्स ने किया। आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों के मुख्य भाषणों के बाद, अतिथियों ने सम्मेलन की कार्यवाही का विमोचन किया। चीफ गेस्ट श्री प्रभजोत सिंह (आईएएस) ने इस बात पर विचार साझा किए कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज़ इंडस्ट्रीज़ और सोसाइटी को अभूतपूर्व गति से बदल रही हैं। 

उन्होंने यंग माइंडस से आग्रह किया कि वे इन क्षेत्रों को दृढ़ संकल्प, लगन और इनोवेशन की सोच के साथ आगे बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि भविष्य उन्हीं का है जो सीखने, एडाप्ट करने और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व करने के लिए तैयार है। डॉ. मनीष कुमार हूडा ने भारत की टेक्नोलॉजिकल ग्रोथ में सेमिकंडक्टर के महत्वपूर्ण योगदान को उजागर किया। 

उन्होंने बताया कि प्रमुख परियोजनाएँ प्रगति पर हैं और सरकारी फंडिंग स्कीम्स ऐसे इकोसिस्टम बनाने में सहायक हैं, जो इनोवेशन, आत्मनिर्भरता और ग्लोबल कम्पेटिटिवेनेस्स को सशक्त बनाएंगी।डॉ. रूपिंदर सिंह ने अपने संबोधन में क्रॉस डिसिप्लिनरी सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने बताया कि इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स और पेटेंट्स द्वारा समर्थित इंटर डिसिप्लिनरी रिसर्च ही शैक्षणिक उत्कृष्टता और वास्तविक दुनिया में प्रभाव डालने की कुंजी है। सम्मेलनों में शोध-पत्र प्रस्तुतियाँ (पेपर प्रेजेंटेशन) , पोस्टर कम्पटीशन और तकनीकी सत्र भी शामिल थे, जिन्होंने सीजीसी के छात्रों, फैकल्टी मेंबर्स, रिसर्चर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के लिए एक अमूल्य मंच प्रदान किया।

अंत में, शोध-पत्र प्रस्तुतियों और पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD