Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अगर सरकार ने अगले 15 दिनों में किसानों को मुआवजा और उनके खेतों से पानी नहीं निकाला तो हम बीजेपी का पानी निकाल देंगे: चौ. अभय सिंह चौटाला

सरकार ने लाड़ो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं से भद्दा मजाक किया है, एक भी आदमी ऐसा नहीं है जिसकी सालाना आमदनी एक लाख से कम हो

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 14:42 IST

सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने प्रेस वार्ता कर कहा कि वे हरियाणा के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपने सारे कामकाज छोडक़र स्वर्गीय चौधरी देवीलाल का जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने रोहतक रैली में पहुंचे और पूरे प्रदेश के लोगों को यह संदेश दिया कि वो मौजूदा सरकार से बेहद परेशान हैं। 

उन्होंने इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट के पत्रकारों और सोशल मीडिया के लोगों का भी आभार वयक्त किया जिन्होंने हकीकत दिखाने का काम किया। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनसे कहा कि इस बार सभी लोग कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते थे लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे ने कांग्रेस को हरवाया। हुड्डा मुकदमों के डर से भाजपा की प्रॉक्सी बन कर काम कर रहे हैं। हुड्डा को भाजपा की ओर से जो संदेश मिलता है वो वैसे ही करते हैं।

मुख्यमंत्री रोज नए फरमान जारी करते हैं। लेकिन कोई भी चुनावी वादा आज तक पूरा नहीं किया। रोज घोषणाएं करते हैं पूरी कोई नहीं करते। सरकार कुछ करती तो प्रदेश साढे तीन लाख करोड़ का कर्जा नहीं होता। बीजेपी सरकार प्रदेश को लूट कर खा गई और अब भी लूट रहे हैं। उलटा लोगों को परेशान किया जा रहा है। 

बिजली के बिल चार गुणा बढ़ा दिए। तीन महीने पंजाब ने हमारा पानी रोक कर रखा ये हरियाणा के हिस्से का भाखड़ा का पानी भी नहीं दिला पाए। हरियाणा कई जिलों में जलभराव के कारण लाखों एकड़ फसलें खराब हो गई। किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला और न ही खेतों से पानी निकाला गया है। 

अगर सरकार ने अगले 15 दिनों में किसानों को मुआवजा और उनके खेतों से पानी नहीं निकाला तो हम बीजेपी का पानी निकाल देंगे। किसानों के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला लेंगे। जरूरत पड़ी तो हम इसको लेकर बड़ी लड़ाई लड़ेंगे। बीजेपी को यह अहसास भी दिला देंगे की प्रदेश में विपक्ष के लोग भी हैं। 

कांग्रेस तो विपक्ष में है ही नहीं। रोहतक के कई गावों में पानी भरा था और बाप बेटा दोनों फोटो खिंचाने के लिए थोड़ा घूमे लेकिन न तो सरकार को और न ही प्रशासन को इस के लिए मजबूर किया। अभय चौटाला ने कहा कि रैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बौखलाहट है जो ये लोग रैली को फ्लॉप बता रहे हैं। 

लेकिन पूरा हरियाणा इस बात का गवाह है कि रैली कितनी सफल थी। हमने 1.80 लाख लोगों के लिए बैठने की जगह बनाई थी। जितने लोग पंडाल में थे उनसे दुगने लोग बाहर खड़े थे। लोगों में कितना उत्साह था कि महिलाएं किस तरह से गीत गा रही थी, नाच रही थी, लोग ढोल नगाड़ों के साथ रैली का हिस्सा बन रहे थे। मजे की बात यह थी कि सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक हिले तक नहीं और शाम तक रैली में रहे। 

जल्द ही हम प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करेंगे और उसके बाद लोगों के बीच में जाएंगे जहां बीजेपी की पोल खोलेंगे और कांग्रेस के षडय़ंत्र का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीटें जानबूझकर षडय़ंत्र करके हरवाई गई। उदयभान के पिता तो एक एक दिन में तीन तीन पार्टियां बदलते थे। हरियाणा को अगर किसी ने सबसे ज्यादा बदनाम किया तो उदयभान के पिता ने बदनाम किया। 

आयाराम गयाराम के नाम से प्रदेश को बदनाम करने में गयालाल ने स्वर्ण अक्षरों में नाम लिखाया था। मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिए गए बयान कि कांग्रेस और जेजेपी उनके साथ है पर सवाल पूछने पर कहा कि खट्टर ने कांग्रेस और जेजेपी का नाम लिया लेकिन इनेलो का नाम नहीं लिया और ले भी नहीं सकता क्योंकि उन्हे पता है कि इसका बहुत करारा जवाब आएगा। 

जिस जिन हुड्डा का जन्मदिन था। मनोहर लाल ने उनको बधाई दी और कहा कि हुड्डा रिटायर नहीं होना चाहिए। क्योंकि वे खुद नहीं चाहते कि उनकी जगह कोई और कांग्रेस में आए। गोपाल कांडा द्वारा दिए गए बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांडा यह कहता है कि मनोहरलाल खट्टर के कहने पर उसकी वजह से अर्जुन विधायक बना। मैने कहा था कि मनोहरलाल खट्टर से एक बार कहला दो। 

उन्होंने कहा कि वे खुलकर यह बात कह रहे हैं कि मुझे गोपाल कांडा की वजह से नुकसान हुआ। मुझे उनसे गठबंधन नहीं करना चाहिए था। भूपेंद्र हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष न बनने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हुड्डा ने हाईकमान पर दवाब डाला कि अगर 25 सितंबर तक उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया गया तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी। लेकिन वो खुद खत्म हो गया। हुड्डा अहंकार में खत्म हो रहा है। 

हुड्डा ने हमेशा कांग्रेस को कमजोर किया इसके उदाहरण हैं कि भजनलाल, राव इंद्रजीत, बीरेंंद्र सिंह, किरण चौधरी और कुलदीप बिश्रोई ने कांग्रेस में विलय कर लिया था उसके बाद भी इन सीनियर नेताओं को कांग्रेस से निकलवा दिया। सच्चाई यह है कि हुड्डा सिर्फ अपने बेटे को सेट करना चाहता है। उन्हें कांग्रेस से कोई मतलब नहीं। जब दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव लड़ा तो हुड्डा ने मुझसे वोट मांगा। 

जेपी ने मुझे फोन कर हुड्डा से बात करवाई। लाडो लक्ष्मी योजना पर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार ने लाड़ो लक्ष्मी योजना के नाम पर महिलाओं से भद्दा मजाक किया है। जो लोग मजदूरी भी करता है वो भी महीने में 15 हजार कमा लेते हैं। यानी वो भी साल में एक लाख रुपए से ज्यादा कमाता है। 

फिर इस योजना का लाभ किसी को नहीं मिलेगा। ये बीजेपी वाले तो छड़ें मलंग हैं इनकी तो बेटियां हैं नहीं। इनेलो द्वारा लोगों की शिकायतें सुनने के लिए बनाए गए ऐप पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभी यह शुरुआत है, शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। धीरे धीेरे उसको लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा ऐप बीजेपी वालों की तरफ फर्जी ऐप नहीं है। 

बीजेपी वालों ने सीएम विंडो बनाया था वो पता नहीं कब खुली और कब बंद हो गई। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान आह्वान किया कि मैं अपने पुराने साथियों से कहना चाहता हूं उन्होंने किन्हीं हालातों के चलते फैसला ले लिया होगा। अब वो वापिस आएं और पार्टी की मजबूती बनें। मैं उन सभी को चौ. देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला की तरह पूरा मान सम्मान दूंगा। मैं उन्हें सत्ता तक पहुंचाऊंगा।

जीएसटी सुधार पर पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री एक बार तो स्वदेशी की बात करते हैं और फिर चाइना जाते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए क्रिकेट मैच को लेकर कहा कि हमारी टीम ने उनके साथ मैच खेला ही क्यों?  हाथ न मिलाना और ट्रॉफी न लेना केवल मात्र ढकोसला था। अगर आप देशभक्त हो तो मैच खेलना ही नहीं चाहिए था। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD