Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

बिग बॉस 19 : सलमान खान ने जान्हवी कपूर को शिखर पहाड़िया पर छेड़ा, शो में लगे ठहाके

Salman Khan, Bollywood, Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Varun Dhawan, Sanya Malhotra, Rohit Saraf, Janhvi Kapoor, Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 14:14 IST

‘बिग बॉस-19’ के वीकेंड का वार वाले एपिसोड में फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की स्टारकास्ट, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल पहुंचे। वे यहां पर अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान होस्ट सलमान खान ने जान्हवी कपूर के रिलेशनशिप पर मजाक किया। 

जान्हवी ने भी चुटकी लेते हुए उन्हें अपने ही अंदाज में जवाब दिया। अपने मजाकिया अंदाज में होस्ट सलमान खान ने कहा, "जान्हवी तो रिश्तों के मामले में शिखर पर पहुंच गई हैं।" सलमान खान का इशारा जान्हवी और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की ओर था।

सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने अभिनेत्री की खिंचाई करते हुए कहा, 'कहीं आपको शिखर पर ऑक्सीजन की कमी तो नहीं हो रही है?' बोलते हुए सलमान खान ने हाथों से पहाड़ बनाकर उन्हें दिखाया। यह सुनते ही बिग बॉस के हाउस में ठहाके गूंजने लगे।

जान्हवी कपूर भी कम नहीं निकली, उन्होंने तुरंत सलमान खान को जवाब देते हुए कहा, 'शिखर पर किसी भी चीज की कमी नहीं है।' जान्हवी का ये जवाब सुनते ही दर्शक तालियां बजाने लगे। जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया अक्सर एक-दूसरे के साथ दिखाई दे जाते हैं।  

'बिग बॉस' के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो हाल ही में घर से आवेज दरबार बाहर हो गए। उन्हें सबसे कम वोट मिले। उनके शो से बाहर निकलने के बाद अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना दुखी हो गए। इससे पहले वाले एपिसोड में उनकी भाभी गौहर खान ने उन्हें शो में बने रहने के लिए मोटिवेट किया था। 

सलमान खान ने भी उन्हें 'बिग बॉस' हाउस में कुछ करने के लिए प्रेरित किया था, लेकिन उनका यह मोटिवेशन भी काम नहीं आया। आखिरकार वह शो से बाहर हो गए। अब 'बिग बॉस' के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी ही रह गए हैं।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Varun Dhawan , Sanya Malhotra , Rohit Saraf , Janhvi Kapoor , Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD