Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरदीप सिंह पुरी ने पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas, 5th Hockey India Senior Womens Inter Department National Championship 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 11:47 IST

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्री ए.एस. साहनी, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार तिर्की, हॉकी इंडिया महासंघ के सदस्य, प्रशिक्षक, सहयोगी कर्मचारी और विभिन्न स्कूलों के उत्साही छात्र उपस्थित थे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, श्री पुरी ने देश में खेलों को बढ़ावा देने में इंडियन ऑयल और अन्य तेल विपणन कंपनियों के अत्‍यधिक सहयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि खिलाड़ियों को लगातार सहयोग भी दिया है। 

इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता हासिल करने में मदद मिली है। श्री पुरी ने भारतीय हॉकी की प्रेरणादायक यात्रा को याद करते हुए बताया कि किस प्रकार श्री हरबिंदर सिंह, श्री जफर इकबाल, श्री अजीतपाल सिंह, श्री एम.एम. सोमाया और श्री राजिंदर सिंह जैसे दिग्गजों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया, जिसमें वह स्वयं भी शामिल हैं, जब उन्होंने एक बच्‍चे के रूप में पहली बार इस खेल को अपनाना शुरू किया था।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी अब वैश्विक स्तर पर पहुंच गई है और देश को गौरवान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि रानी रामपाल, प्रीतम रानी सिवाच, सविता पुनिया, वंदना कटारिया और कई अन्य खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है और वे युवा पीढ़ी के लिए आदर्श हैं।

श्री पुरी ने यह भी कहा कि कूटनीति, शासन और पेशेवर जीवन में सफलता के मूलमंत्र टीम वर्क, अनुशासन और निष्पक्ष खेल खेलों में भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह चैंपियनशिप न केवल असाधारण प्रतिभाओं को प्रदर्शित करेगी, बल्कि और अधिक युवा महिलाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित भी करेगी।

श्री पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत में युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के एक साधन के रूप में खेलों पर अभूतपूर्व ध्यान दिया जा रहा है। हाल के वर्षों में, खेलो इंडिया, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों के साथ, भारत का खेलों पर ध्यान और भी तेज हुआ है। 

इसके परिणामस्‍वरूप एथलीटों के लिए समर्थन का एक मजबूत माहौल बना है। खेल के क्षेत्र में इंफ्रास्‍टक्‍चर में बढ़ते निवेश और महिला को लेकर खेलों पर विशेष जोर देने से  भारतीय एथलीट एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक में रिकॉर्ड सफलताएं हासिल करने में सक्षम बन रहे हैं, साथ ही वे अगली पीढ़ी को खेलों को पेशेवर रूप से अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।

अपने संबोधन के अंत में, श्री पुरी ने सभी 11 प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं और उनसे "अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना" के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा, "यह चैंपियनशिप न केवल मैदान पर जीत के लिए, बल्कि इसके द्वारा जगाए गए सपनों, इसके द्वारा बनाई गई दोस्ती और इसके द्वारा प्रेरित प्रगति के लिए भी याद रखी जाए। 

सर्वश्रेष्ठ टीम की जीत हो और प्रत्येक प्रतिभागी अनुभव और उत्साह में और समृद्ध हो। हम सब मिलकर भारतीय खेलों, भारतीय महिलाओं और अपने राष्ट्र के लिए एक मजबूत भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।"

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas , 5th Hockey India Senior Womens Inter Department National Championship 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD