Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

180 करोड़ की लागत से बना नंद नगरी फ्लाईओवर, हर दिन बचेगा 15 मिनट का समय

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma, Manoj Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:33 IST

सेवा पखवाड़े के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को यमुनापार क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। यह यमुनापार के लाखों परिवारों के जीवन को सहज और सरल बनाने का साधन है। 

अब इस फ्लाईओवर से बिना रुकावट के हर दिन लाखों वाहन जाएंगे और प्रत्येक वाहन चालक का 15 मिनट समय बचेगा। फ्लाईओवर के लोकार्पण समारोह में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जो काम सालों से रुका हुआ था, हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही उस पर तुरंत काम शुरू कर दिया। आज नंद नगरी फ्लाईओवर 180 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हो गया है, जो एक नया मील का पत्थर है।"

उन्होंने कहा कि वर्षों से लटका यह कार्य भाजपा सरकार ने सिर्फ सात महीनों में पूरा करके दिखा दिया। यही भाजपा सरकार की गति, संकल्प और गुड गवर्नेंस का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम विकसित दिल्ली की ओर तेजी से अग्रसर हैं। 

यह फ्लाईओवर दिल्ली की रफ्तार है, दिल्ली की राहत है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता ठोस कदम है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आज गगन सिनेमा फ्लाईओवर के लोकार्पण अवसर पर मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। 

यह इसका एक स्पष्ट उदाहरण है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जनता को कैसे लाभ पहुंचा रही है।" आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले काफी सालों से क्षेत्र में काम नहीं हो रहा था, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार थी। 

वह हमेशा यही आरोप लगाती थी कि प्रधानमंत्री या दिल्ली के उपराज्यपाल काम नहीं करने दे रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यही फ्लाईओवर नहीं, बल्कि दिल्ली में 12 और फ्लाईओवर अब जल्दी तैयार होंगे। काफी समय से यह नहीं बन रहा था हमारी सरकार बनते ही यह फ्लाईओवर बनाकर तैयार हुआ। 

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma , Manoj Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD