Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

करीना कपूर खान की 'द बकिंघम मर्डर्स' फिल्मफेयर अवार्ड में पांच कैटेगरी में हुई नॉमिनेट, एक्ट्रेस ने जताई खुशी

Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:31 IST

बॉलीवुड की 'डार्लिंग बेबो' यानी करीना कपूर खान और उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि एक्ट्रेस की क्राइम थ्र‍िलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को एक नहीं बल्कि पांच कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। करीना कपूर ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है और पूरी टीम को बधाई भी दी है। 

करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर फैंस को खुश कर देने वाली खबर शेयर की है। एक्ट्रेस के पोस्ट के मुताबिक, साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में पांच कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स, बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस क्रिटिक्स (करीना कपूर खान), बेस्ट सिनेमेटोग्राफी (एम्मा डालेस्मन), बेस्ट साउंड डिजाइन (मंदर कुलकर्णी), और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर (केतन सोद्धा एंड नाइट सॉन्ग स्टूडियो) में नॉमिनेट किया गया है। 

एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए पूरी टीम को बधाई दी है और लिखा- "अमेजिंग टीम।" करीना कपूर खान की क्राइम थ्र‍िलर 'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया। 

फिल्म में करीना की एक्टिंग को खूब सराहा गया। फिल्म में करीना के अलावा रणबीर बरार, रुक्कू नाहर, प्रभालीन संधू, एश टंडन समेत कई स्टार्स हैं। खास बात ये है कि करीना ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है और फिल्म को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना ने तीन दिन पहले ही मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बन रही 'क्राइम-ड्रामा फिल्म दायरा' की शूटिंग शुरू कर दी है। 

एक्ट्रेस इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और उन्होंने भारतीय कवि और लिरिक्स राइटर गुलजार साहब से भी मुलाकात की। इसके अलावा, एक्ट्रेस 'वीरे दी वेडिंग 2' में भी नजर आ सकती हैं। फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म के सीक्वेल को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

 

Tags: Kareena Kapoor , Kareena Kapoor Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD