Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

बिग बॉस 19 : होस्ट सलमान खान ने अमाल मलिक को लगाई फटकार, दिखाया आईना

Salman Khan, Bollywood, Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 17:44 IST

'बिग बॉस 19' को फरहाना भट्ट के रूप में नया कप्तान मिल गया है। उन्होंने गौरव खन्ना को हराते हुए कैप्टेंसी हासिल की है। रियलिटी शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड के इस वीडियो में सलमान खान कंटेस्टेंट अमाल मलिक को फटकार लगाते दिख रहे हैं। 

कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। इसमें होस्ट सलमान खान अरमान मलिक से कहते हैं, “आप यहां पर आए थे तो आपने कहा था कि मैं यहां पर अपनी छवि सुधारने आया हूं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो रहा है।

हर बात में गालियां देना, लोगों के परिवार को बीच में लाना, आप वही अमाल हैं ना? आपके बच्चे हैं ना? क्या आप चाहते हैं वे ऐसा ही ऐसे व्यवहार करें?” सलमान खान ने कहा, “आप बहुत ही टैलेंटेड हैं। अपनी काबलियत को बर्बाद न करें। मैं चाहता हूं कि आप यहां से विनर नहीं, लोगों के दिलों को जीतने वाले शख्स बनकर निकलो। 

यहां पर आप इसीलिए आए थे।” सलमान खान की इस बात से अमाल मलिक भी सहमत नजर आए। उन्होंने हां में सिर हिलाते हुए इशारा दिया। अब देखना यह है कि सलमान खान की फटकार के बाद क्या अमाल मलिक में कोई सुधार आता है या नहीं।

बता दें कि इस 'वीकेंड का वार' एपिसोड में 'बिग बॉस 7' की पूर्व विजेता और अभिनेत्री गौहर खान दिखाई देंगी। वह शो में अपने देवर और कंटेस्टेंट आवेज दरबार को आईना दिखाती नजर आएंगी। इससे पहले वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इसमें गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट में से किसी एक सदस्य को घरवालों को नया लीडर बनाना था।

बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली हॉल में बुलाकर इन दोनों में से किसी एक को घर का कप्तान चुनने के लिए कहा। इस दौरान घरवालों को उस सदस्य को काला हार पहनाना था, जिसे वे कैप्टन नहीं बनाना चाहते थे। इस टास्क में फरहाना को कम काले हार पहनाए गए। 

इस तरह उन्हें घर का नया कैप्टन चुन लिया गया। फिलहाल शो में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे कंटेस्टेंट बचे हुए हैं।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD