Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने मंडी गोबिंदगढ़ में 4.56 करोड़ की लागत वाले स्विमिंग पूल का शिलान्यास किया

छह महीने के भीतर होगा पूरा, विशेषज्ञ कोच देगा तैराकी का प्रशिक्षण - गैरी बड़िंग

Gurinder Singh Garry Birring, Gurinder Singh Garry, Amloh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी गोबिंदगढ़/फतेहगढ़ साहिब , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 17:01 IST

विधानसभा क्षेत्र अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने आज मंडी गोबिंदगढ़ के जिमखाना क्लब में 4.56 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले ऑल वेदर स्विमिंग पूल (सभी मौसमों के लिए उपयुक्त) का शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि इस स्विमिंग पूल के बनने से इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी और इस स्विमिंग पूल का काम आगामी 6 महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि लोगों के लिए इस पूल में सर्दियों के दौरान गर्म पानी और गर्मियों के दौरान ताज़े पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस स्विमिंग पूल का आकार, ओलंपिक स्विमिंग पूल से आधा होगा, जहाँ एक विशेषज्ञ तैराकी कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

उन्होंने यह भी बताया कि इस स्विमिंग पूल का लाभ, मंडी गोबिंदगढ़ का कोई भी व्यक्ति ले सकेगा। विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने बताया कि स्विमिंग पूल के साथ-साथ चेंजिंग रूम, कोच का कमरा और लड़के तथा लड़कियों के लिए अलग शौचालय बनाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की  योग्य अगवाई में पंजाब सरकार, राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है जिससे लोगों को अधिक से अधिक सहूलियतें मिलेंगी। विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सत्ता संभाली है तभी से लोगों के व्यापक हितों को सुनिश्चित करने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए गए हैं और अब प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देकर सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। 

उन्होंने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ के लोगों से स्विमिंग पूल बनाने का वादा किया गया था जो कि अगले छह महीनों के भीतर पूरा हो रहा है। इस मौके पर नगर कौंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस सहित बड़ी संख्या में अन्य शख्सियतें भी मौजूद थीं।

 

Tags: Gurinder Singh Garry Birring , Gurinder Singh Garry , Amloh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD