Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कार्तिक आर्यन ने समीर विद्वांस को बताया अपना 'डांसिंग पार्टनर', शेयर किया वीडियो

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 15:53 IST

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन बहुत जल्द फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में दिखाई देंगे। इसके निर्देशक समीर विद्वांस हैं। कार्तिक ने उनके जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर करते हुए उनको अपना 'डांसिंग पार्टनर' बताया। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोनोक्रोम वीडियो शेयर किया है। 

इसमें वह निर्देशक समीर विद्वांस और अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह डांस उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के सेट पर किया है। इसमें तीनों के साथ पूरा क्रू थिरकता दिखाई दे रहा है। कार्तिक आर्यन ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे डांसिंग पार्टनर समीर विद्वांस को जन्मदिन की शुभकामनाएं, सर, रॉक करते रहिए।"

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' इसी साल 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इसकी शूटिंग फिलहाल जारी है। समीर इसके निर्देशक हैं और अनन्या पांडे इसमें मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। इससे पहले कार्तिक आर्यन फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में समीर के साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।

यही नहीं, यह दूसरी बार है जब कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म 'पति पत्नी और वो' में उनके साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का पार्ट 2 भी बनाया जा रहा है, मगर इस फिल्म में पूरी तरह नई स्टारकास्ट दिखाई देगी। 

इस बार इसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल प्ले करते दिखाई देंगे। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'दोस्ताना पार्ट-2' से भी कार्तिक आर्यन की छुट्टी हो गई है। इसमें अब उनकी जगह नेशनल अवॉर्ड विजेता विक्रांत मैसी दिखाई देंगे। 

इससे पहले एक पोस्ट में कार्तिक आर्यन ने 22 सितंबर को जीएसटी 2.0 का जश्न मनाया था। कार्तिक आर्यन तब अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ आइसक्रीम का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे थे। इसकी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जीएसटी 2.0 का जश्न तो बनता है मित्रो।"

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD