Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

केरल के खाद्य आपूर्ति मंत्री जी. आर. अनिल द्वारा पंजाब सरकार की सुचारू खरीद प्रणाली की सराहना

बाढ़ के दौरान पंजाब के लोगों द्वारा दिखाई गई ‘चढ़दी कला’ की भावना को भी सराहा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 13:18 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मजबूत खरीद प्रणाली की आज केरल के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और लीगल मेट्रोलॉजी मंत्री श्री जी.आर. अनिल ने भरपूर सराहना की। श्री अनिल को खरीद प्रक्रिया और इसे मजबूत बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए गए उपायों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। 

अनाज भवन पहुंचे गणमान्यों को खरीद प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब देश का केवल 1.5 प्रतिशत है, लेकिन इसके बावजूद पंजाब केंद्रीय पूल में गेहूँ का लगभग 40-45 प्रतिशत और धान का 20-25 प्रतिशत योगदान करता है। अधिक जानकारी देते हुए श्री कटारूचक ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के अनाज खरीद पोर्टल पर 8 लाख से अधिक किसान, 25,000 आढ़ती, 5,000 मिलर और 500 श्रमिक व परिवहन ठेकेदार पंजीकृत हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा पोर्टल पर जे-फॉर्म में मंडियों में लाई गई फसल का नाम, विवरण, मात्रा, ज़मीन के विवरण के साथ-साथ फसल की बुवाई संबंधी जानकारी भी उपलब्ध है। खरीद प्रणाली की अन्य विशेषताओं की ओर ध्यान दिलाते हुए श्री कटारूचक ने कहा कि किसान की फसल खरीदने के 72 घंटों के भीतर इसकी ढुलाई और किसानों को 48 घंटों में उनके बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाता है। 

इसके अलावा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पंजाब राज्य में ऑनलाइन गेट पास के साथ-साथ वाहन ट्रैकिंग प्रणाली भी पूरी तरह से कार्यरत है। पंजाब में 14,000 से अधिक डिपो (एफ.पी.एस.) हैं, जहां राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जरूरतमंद लाभार्थियों को मुफ्त गेहूँ वितरित किया जाता है। 

गेहूँ के वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक एफ.पी.एस. को ई-पीओएस मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। श्री कटारूचक ने आगे बताया कि इसके अलावा किसानों की फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), जो कि मौजूदा धान सीज़न में 2389 रुपये प्रति क्विंटल है, पर सुनिश्चित की जाती है। श्री जी.आर. अनिल ने कहा कि पंजाब को देश के अन्न भंडार के रूप में जाना जाता है और उन्होंने राज्य में आई भारी बाढ़ के बावजूद लोगों की ‘चढ़दी कला’ की भावना की प्रशंसा की।

इस मौके पर श्री कटारूचक द्वारा केरल के मंत्री को सम्मानित भी किया गया, जहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, पंजाब के प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर व अजयवीर सिंह सराओ और जीएम वित्त सरवेश कुमार मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD