Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला बॉक्सर्स को किया सम्मानित

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 11:32 IST

भारतीय महिला बॉक्सर्स की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियों का जश्न ग्रेटर नोएडा में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय बॉक्सिंग महासंघ और सीआरसी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य उन खिलाड़ियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप, लिवरपूल में देश का गौरव बढ़ाया। 

इस मंच पर स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन और मीनाक्षी, रजत पदक विजेता नूपुर और कांस्य पदक विजेता पूजा रानी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन चारों महिला खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और जुनून से न केवल भारत का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनीं। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि सपनों को पूरा करने का जज़्बा हो तो कोई भी कठिनाई रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती।

उन्होंने कहा कि इन महिला बॉक्सर्स ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर देश का नाम रोशन किया है। स्मृति ईरानी ने युवाओं से भी खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, साथ ही राष्ट्र की उन्नति में भी अहम योगदान देते हैं।

इस सम्मान समारोह में भारतीय मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह भी शामिल हुए थे, जिन्होंने मिडिलवेट वर्ग में कांस्य पदक जीता था। वह मुक्केबाज़ी में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट थे। उनके अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD