Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मां श्रीदेवी की 8 साल पुरानी साड़ी में जाह्नवी कपूर दिखीं बेइंतेहा खूबसूरत, दिए पोज

Janhvi Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Manish Malhotra, Sridevi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 12:27 IST

बॉलीवुड की स्टाइलिश अदाकारा जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर चुके हैं और आज मंगलवार को फिल्म का गाना 'है सच तो यही, तू है मेरी' रिलीज कर दिया गया। 

इस बीच एक्ट्रेस अपने नए साड़ी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एक्ट्रेस के लिए ये साड़ी बहुत खास है, क्योंकि ये साड़ी उनकी मां श्रीदेवी की हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साड़ी में फोटोज पोस्ट की हैं। साड़ी 8 साल पुरानी है, जिसे श्रीदेवी ने अपने लिए डिजाइन कराया था।

इस साड़ी का ब्लाउज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। अब जाह्नवी ने वही साड़ी पहनी है और वह भी बिना किसी बदलाव के। एक्ट्रेस ने ब्लैक और ब्लू साड़ी के साथ कुंदन का हैवी नेकलेस कैरी किया है, जिसमें लाल स्टोन भी मौजूद हैं। एक्ट्रेस ने सेड के साथ पिकॉक स्टाइल ईयररिंग भी कैरी किए हैं, जिससे उनके लुक पर चार-चांद लग गए हैं।

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एलिगेंट पोज भी दिए हैं जिससे बिल्कुल क्वीन वाइव आ रही हैं। एक्ट्रेस ने साइड फेस पोज भी सादगी के साथ दिए है, जिससे एक्ट्रेस बिल्कुल श्रीदेवी वाला फील दे रही हैं। जाह्नवी का ये क्वीन लुक फैंस को बहुत पसंद आया है और वह जाह्नवी में श्रीदेवी की छवि देख रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- श्रीदेवी जी को कितनी सुंदर श्रद्धांजलि! दूसरे यूजर ने लिखा- आप बिल्कुल श्रीदेवी के जैसी दिख रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- आज आपकी मां को आप पर गर्व हो रहा होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की एक नहीं दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। 26 सितंबर को एक्ट्रेस की फिल्म होम बाउंड आ रही है, जिसमें वह ईशान खट्टर के साथ दिखने वाली हैं, जबकि उनकी दूसरी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी दशहरा पर रिलीज होगी।

 

Tags: Janhvi Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Manish Malhotra , Sridevi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD