Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की सभी टूटी सड़कों पर प्रिमिक्स डालने का कार्य शुरू: करमजीत सिंह रिंटू

भारी बरसात कारण सीवरेज और कूड़ा लिफ्टिंग की की समस्या का भी हल निकाला

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 23, 2025, 13:19 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज  करमजीत सिंह रिंटू द्वारा आज मेडिकल एन्क्लेव में मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  नॉर्थ विधानसभा की  सभी सड़कों को प्रिमिक्स से  बनवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधीन पड़ती सभी सड़कों को बनवाने की मंजूरी ले ली गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2 महीने के भीतर सभी सड़कों की चौड़ाई को भी बढ़ाकर बनवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से किया गया वादा पूरा किया जा रहा है। 

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  इस मुख्य सड़क को बनवाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी और क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।  इस सड़क के निर्माण से न केवल क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होगी, बल्कि आवागमन संबंधी समस्याओं का भी समाधान होगा।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि कंपनी द्वारा सफाई का काम छोड़ देने के कारण सफाई व्यवस्था को लेकर पहले कुछ समस्या आई थी। उन्होंने कहा कि नई कंपनी द्वारा पूरी तरह से सफाई को लेकर कार्य करने में लगभग 1 महीने का समय लग जाना है। 

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर फिलहाल कुछ हल निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 1 महीने के लिए नगर निगम की सारी मशीनरी और प्राइवेट ट्रैक्टर ट्राली, छोटी गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर  शहर से कूड़ा लिफ्टिंग शुरू करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 1 महीने बाद शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर परमानेंट हल निकल जाएगा।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि  सीवरेज की डी-सिल्टिंग के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, नगर निगम की सुपर सक़्कर और जेट्टिंग मशीने लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सीवरेज की सफाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट के रखरखाव के लिए भी अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिस भी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होती है, उसे ठीक करवाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वार्ड में किसी को भी कोई समस्या आती है तो वह अपनी वार्ड के पार्षद और वार्ड इंचार्ज के साथ संपर्क करके समस्या का हल निकाल सकते हैं। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, अंकुर गुप्ता, साहिल सगर, अरविंदर भट्टी, बत्रा जी, विजय परेसर, विशाखा सिंह, लखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, बलविंदर काला, प्रणव धवन और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD