Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन जबरदस्त कमाई

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Arshad Warsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 17:02 IST

'जॉली एलएलबी 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के पहले दो पार्ट ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई, ऐसे में फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट उस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश कर रहा है। 

रिलीज से पहले ही फिल्म के एडवांस टिकट की बिक्री खूब देखने को मिली। सैकनिल्क के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी 3' ने ओपनिंग डे पर ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 12.50 करोड़ रुपए की कमाई की, जिसके चलते यह इस साल की अक्षय कुमार की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। 

इससे पहले उनकी 'हाउसफुल 5' ने 23 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका दो दिन का कुल कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपए हो गया है। 

'जॉली एलएलबी 3' की कहानी एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को सामने लाती है, जिसमें एक भ्रष्ट कारोबारी गरीब किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश करता है। अक्षय कुमार का किरदार इस केस में शुरुआत में गलत पक्ष में खड़ा होता है, और वहीं से कहानी में मोड़ आता है। 

कोर्ट रूम में उसका सामना अरशद वारसी से होता है, जो फिल्म में अपने पुराने 'जॉली' अवतार में लौटे हैं। दोनों के बीच बहसें, नैतिक सवाल, और जोरदार एक्टिंग ही इस फिल्म को दिलचस्प बनाती है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जो इस सीरीज के पहले दो पार्ट भी बना चुके हैं। 

उन्होंने इस बार भी अपनी स्क्रिप्ट और निर्देशन से दर्शकों को बांधकर रखा है। इसके साथ ही, फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला, गजराज राव, सीमा बिस्वास, राम कपूर और बृजेन्द्र कला जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने कहानी को और मजबूत बना दिया है। गजराज राव ने भ्रष्ट कारोबारी के रोल में जबरदस्त छाप छोड़ी है, जबकि सौरभ शुक्ला एक बार फिर न्यायाधीश के किरदार में लोगों के दिलों में छाप छोड़ गए।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Arshad Warsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD