Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्कूली बच्चों को प्रेरित कर गई डॉक्यूमेंट्री “चलो जीते हैं”

स्कूल के छात्रों के लिए “चलो जीते हैं” फ़िल्म का विशेष स्क्रीनिंग

Press Information Bureau, PIB Chandigarh, Chalo Jeetein Hain, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 18:42 IST

भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), चंडीगढ़ ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर 29, चंडीगढ़ के सहयोग से प्रेरणादायक फ़िल्म “चलो जीते हैं” का विशेष प्रदर्शन पी.वी.आर. सेंट्रा मॉल, आईटी पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया, चंडीगढ़ में आयोजित किया। इस अवसर पर लगभग 120 स्कूली छात्रों ने फ़िल्म देखी।

31 मिनट की यह फ़िल्म माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित है। इसमें दर्शाया गया है कि किस प्रकार उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध कथन “वही जीते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं” से प्रेरणा प्राप्त की। यह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म छात्रों के लिए निःशुल्क प्रदर्शित की गई।

फ़िल्म से छात्र अत्यंत प्रेरित हुए। कक्षा 11 की छात्रा अनु कुमारी ने साझा किया कि फ़िल्म का ‘नारु’ पात्र, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित है, उन्हें हर परिस्थिति में दूसरों की सहायता करने के लिए सतर्क रहने की प्रेरणा देता है। वहीं कक्षा 11 के छात्र रोहित ने कहा कि फ़िल्म ने सिखाया कि छोटे-छोटे नेक कार्य समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और वे इसे अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करेंगे।

इसी प्रकार, कक्षा 9-बी की आराधना और दिलप्रीत तथा कक्षा 11 के आरिब ने बताया कि फ़िल्म ने उन्हें वंचितों की सहायता करने और इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि फ़िल्म का ‘नारु’ पात्र बहुत अच्छी तरह प्रस्तुत किया गया है, जो न केवल छात्रों बल्कि सभी दर्शकों को प्रेरित करेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की पहल छात्रों में मूल्य-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करती है। इस डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म का निःशुल्क प्रदर्शन सोमवार और मंगलवार, 22–23 सितम्बर 2025 को पीवीआर सिटी सेंटर, चंडीगढ़ में दोपहर 12:50 बजे होगा।

 

Tags: Press Information Bureau , PIB Chandigarh , Chalo Jeetein Hain , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD