Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महिला विश्व कप 2025 : आईसीसी ने आधिकारिक गीत 'ब्रिंग इट होम' लॉन्च किया

Sports News, Cricket, Womens World Cup 2025, ICC Womens World Cup 2025, Shreya Ghoshal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 14:32 IST

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है, जिससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को आधिकारिक कार्यक्रम गीत 'ब्रिंग इट होम' लॉन्च किया। इस गाने को भारत की प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है, जिसमें सुर, ताल, भावनाओं का जोश से भरा संगम है। 

इस गाने का मकसद दुनियाभर के फैंस को एकजुट करना है। गीत की आकर्षक पंक्ति 'तरिकिट तरिकिट तरिकिट धूम, धक-धक, वी ब्रिंग इट होम' हर उस महिला क्रिकेटर के जुनून और सपनों को दर्शाती है, जो वर्ल्ड कप में उतरने वाली हर महिला क्रिकेटर के जुनून और सपनों को दर्शाती है।

श्रेया घोषाल ने कहा, "आधिकारिक कार्यक्रम गीत के जरिए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव रहा है। मैं इस गाने को अपनी आवाज देकर और उस पल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, जो खेल के प्रति प्रेम के माध्यम से लोगों को एक साथ लाता है। 

मुझे उम्मीद है कि यह गीत फैंस को प्रेरित करेगा।" महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। उद्घाटन मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। अगले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के सामने चुनौती पेश करेगी। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद 5 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। 

इसके बाद 9 अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 19 सितंबर को उसका सामना इंग्लैंड से होगा। 23 अक्टूबर को भारत की महिला टीम के सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी, जबकि 26 अक्टूबर को बांग्लादेशी टीम उसके सामने चुनौती पेश करेगी।

30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेले जाने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम , गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, इंदौर के होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens World Cup 2025 , ICC Womens World Cup 2025 , Shreya Ghoshal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD