Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

आगामी विधानसभा सत्र में आपदा प्रबंधन फंडों से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा : हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए तीन एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Balbir Singh, Narinder Pal Singh Sawna, Amarpreet Kaur Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 13:43 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज मोहाली से तीन एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने बताया कि अगले 45 दिनों तक मुफ्त चिकित्सकीय जांच की जाएगी और दवाइयां वितरित की जाएंगी। गंभीर मामलों वाले मरीजों को इलाज हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा।

वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार, पंजाब को मजबूत और खुशहाल बनाने के इरादे से बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज फाजिल्का ज़िले का दौरा कर राहत कार्यों का जायज़ा लिया। 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 45 दिनों के भीतर बाढ़ प्रभावित इलाकों में जीवन को पटरी पर लाने का लक्ष्य रखा है। हम किसी भी गंभीर बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने ज़िले के गैर-सरकारी संगठनों से भी बैठक की और बाढ़ संकट के दौरान निभाई गई जनसेवा की भूमिका की सराहना की।

डॉ. बलबीर सिंह ने ‘मिशन चढ़दी कला’ के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारे पंजाबी हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेबसाइट ... पर जाकर दान दिया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार यह राशि बाढ़ राहत कार्यों पर खर्च करेगी। 

साथ ही, उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों से अपील की कि वे लोगों के मानसिक और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किसी एक गाँव को गोद लें।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Balbir Singh , Narinder Pal Singh Sawna , Amarpreet Kaur Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD