Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

सोहाना अस्पताल में बच्चा बदलने के आरोपों की डीएनए रिपोर्ट आई सामने

आरोप लगाने वाले ही निकले बच्ची के असली माता-पिता

Sohana Super Speciality Hospital, Sohana Hospital, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 12:25 IST

हाल ही में सोहाना अस्पताल में बच्चा बदलने के आरोपों की जांच के लिए करनाल निवासी संदीप सिंह और उनकी पत्नी रमनीप कौर का डीएनए टेस्ट करवाया गया था। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में रिपोर्ट खोली गई, जिसमें यह स्पष्ट हो गया कि बच्ची के असली माता-पिता संदीप सिंह और रमनीप कौर ही हैं। 

रिपोर्ट ने परिवार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा साबित कर दिया। रिपोर्ट सामने आने के बाद बच्ची को माता-पिता ने स्वीकार कर लिया। सोहाना अस्पताल के सीईओ गगनदीप सिंह सचदेवा और मुख्य प्रशासक आदर्श सूरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अस्पताल हमेशा मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि आरोप लगने के बाद प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में डीएनए सैंपल लेकर इसे राज्य से बाहर की लैब में भेजा था। रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई सामने रख दी।

समाज और जिम्मेदारी

अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची की पूरी देखभाल की और समाज को यह संदेश दिया कि बेटे और बेटी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। हर बच्चा परिवार और समाज का अनमोल हिस्सा है। यह मामला समाज में मौजूद पुरानी सोच को उजागर करता है और अस्पताल ने अपील की है कि सभी को बेटा-बेटी को समान सम्मान और प्यार देना चाहिए।

पुलिस की भूमिका

थाना सोहाना के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच की और रिपोर्ट में साफ हो गया कि कोई अदला-बदली नहीं हुई। सारा विवाद केवल गलतफहमी से पैदा हुआ। सोहाना अस्पताल ने समाज से अपील की है कि ऐसे मामलों में संयम और सही जानकारी पर भरोसा रखना चाहिए तथा लिंग भेदभाव की सोच को खत्म करना बेहद जरूरी है।

 

Tags: Sohana Super Speciality Hospital , Sohana Hospital , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD