Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरुग्राम के विकास से जुड़ी बड़ी परियोजनाएं समय पर हों साकार : राव इंद्रजीत सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में की मेट्रो विस्तार, आरआरटीएस व शहर से जुड़े विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Rao Inderjit Singh, Rao Inderjeet Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 11:25 IST

केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम के ढांचागत तंत्र के विकास से जुड़ी बड़ी परियोजनाएं विशेषकर मेट्रो विस्तार व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी के नए लिंक तथा दिल्ली - गुरुग्राम - एसएनबी आरआरटीएस (नमो भारत कॉरिडोर) को धरातल पर जल्द साकार करने की सभी आवश्यक प्रक्रिया तेज की जाएं।

इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार के साथ समन्वय करने के साथ ही नई दिल्ली में नीति आयोग के माध्यम से भी पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने यह बात गुरुवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में दो अलग - अलग सत्रों में गुरुग्राम से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं, स्वच्छता व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।

*वर्ष 2028 में पूरा होगा शहर में मेट्रो के विस्तार का काम*

राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में मेट्रो के विस्तार को लेकर जारी कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा मेट्रो विस्तार के दौरान यातायात प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम में मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक (28 किलोमीटर) के पहले चरण मिलेनियम सिटी से सेक्टर 9 (15 किमी) तक निर्माण आरंभ हो गया है।

वहीं दूसरे चरण के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है। इस परियोजना का वर्ष 2028 में पूरी हो जाएगी। इसके अतिरिक्त पालम विहार से नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 तक कनेक्ट करने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं डीएमआरसी से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की इफको चौक तक नए लिंक का प्रस्ताव दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने दोनों लिंक पर अधिकारियों के साथ चर्चा की और इन विषयों से जुड़ी आगामी प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

*बावल तक हो आरआरटीएस का विस्तार*

केंद्रीय राज्य मंत्री ने नमो भारत कॉरिडोर के तहत दिल्ली के सराय काले खां से एसएनबी वाया गुरुग्राम आरआरटीएस परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। एनसीआरटीसी के एमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के पहले चरण में धारूहेड़ा तक का प्रस्ताव विचाराधीन है। जिस पर राव इंद्रजीत सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि धारूहेड़ा से आगे रेवाड़ी जिला का बावल भी बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। 

ऐसे में इस परियोजना को बावल तक जोड़ा जाना चाहिए। इससे संबंधित प्रक्रिया को संबंधित विभाग और वे स्वयं भी केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक बनने वाले रोड, एसपीआर, नए बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, खेल इंफ्रा को बढ़ावा देने से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। डीसी अजय कुमार ने केंद्रीय राज्य मंत्री को लंबित परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

*स्वच्छता से संबंधित तंत्र की क्षमता में हो बढ़ोतरी*

राव इंद्रजीत सिंह ने दूसरे सत्र में गुरुग्राम शहर में स्वच्छता, जल निकासी, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट व नागरिकों की समस्याओं से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी ली। जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा ने केंद्रीय राज्य मंत्री को अवगत कराया कि धनवापुर और बहरामपुर में एसटीपी की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जिससे सिंचाई विभाग की सहायता से किसानों को भी सिंचाई के लिए शोधित जल उपलब्ध होगा वहीं शहर के पार्क व उद्योगों में भी इसका उपयोग हो सकेगा। 

गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त श्री प्रदीप दहिया ने अवगत कराया कि शहर बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लीगेसी वेस्ट के निपटान के लिए टेंडर इसी माह के अंत में खोला जाएगा साथ ही टेंडर लेने वाली कंपनियों को लीगेसी वेस्ट के निपटान के लिए निर्धारित समय सीमा दी जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि पिछले अनुभव से सबक लेते हुए नई एजेंसी के कार्य की तिमाही के आधार पर समीक्षा की जाए।

वहीं, इस बार जलभराव से सबक लेते हुए गुरुग्राम शहर के प्राकृतिक जल प्रवाह का भी अध्ययन कराया जाए। इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा हरियाणा मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Rao Inderjit Singh , Rao Inderjeet Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD