Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

होमबाउंड का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा दोस्ती का भावुक सफर

Janhvi Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ishaan Khattar, Vishal Jethwa, Homebound, Homebound Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 17:38 IST

जाह्नवी, ईशान और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म 'होमबाउंड' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने बुधवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए ट्रेलर के कैप्शन में लिखा गया, "हमारे दिल का एक टुकड़ा पेश कर रहे हैं, उम्मीद है कि ये आपके दिल में जगह बना ले। 

होमबाउंड, ऑफिशियल ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" यह ट्रेलर न सिर्फ दोस्ती की मिठास दिखाता है, बल्कि समाज की कड़वी सच्चाइयों को भी उजागर करता है। ट्रेलर की शुरुआत ही दिल जीत लेती है। 

उत्तरी भारत के एक छोटे से गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में दो बचपन के दोस्त, चंदन कुमार (विशाल जेठवा) और मोहम्मद शोएब अली (ईशान खट्टर), पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते नजर आते हैं। दोनों का सपना पुलिस अधिकारी बनना है और इसके लिए दोनों मेहनत भी करते हैं। 

ट्रेलर में भेदभाव की आग, बेरोजगारी का बोझ और पहचान की तलाश जैसे मुद्दे इतनी बेबाकी से उभरते हैं कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मस्ती-मजाक के पलों के बीच आंसू, और दोनों दोस्तों के बीच दोस्ती हर तूफान में बनी रहती है। इस फिल्म में विशाल ने चंदन कुमार और ईशान ने मोहम्मद शोएब अली की भूमिका निभाई है, वहीं जाह्नवी फिल्म में सुधा भारती का किरदार निभा रही हैं। 

करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में हर्षिका परमार भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाने वाली हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले ही कान्स 2025 में धूम मचा चुकी है, जहां इसे खूब वाहवाही मिली। वहीं, टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी इसकी चमक बरकरार रही। फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Janhvi Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ishaan Khattar , Vishal Jethwa , Homebound , Homebound Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD