Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नितिन गडकरी, उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात बहाली की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने संकट कम करने हेतु फल लदे ट्रकों के निर्बाध आवागमन पर बल दिया

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu, Surinder Kumar Choudhary, Javed Ahmed Rana, Javed Rana, Javid Ahmad Dar, Javid Dar, Satish Sharma, Nasir Aslam Wani, Atal Dulloo, Dheeraj Gupta, Sakeena Itoo, Sakina Itoo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 12:50 IST

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च-स्तरीय वर्चुअल बैठक में भाग लिया जिसमें श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग की बहाली की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमार्ग के लंबे समय तक बंद रहने से फलों के उत्पादकों और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भारी वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। 

उन्होंने कहा कि सड़क की ब्लैकटॉपिंग और रखरखाव ज़रूरी है, लेकिन यह आवश्यक यातायात की लंबी बाधा की कीमत पर नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहाः “ब्लैकटॉपिंग अपने समय पर हो सकती है, लेकिन बड़े वाहन, विशेषकर 4-एक्सल और 5-एक्सल ट्रक, मुगल रोड से नहीं मोड़े जा सकते। 

यही उनके लिए उपलब्ध एकमात्र मार्ग है और केवल कश्मीर की ओर ही बड़ी संख्या में ट्रक फंसे हुए हैं, इसलिए इस बैकलॉग को साफ करना बेहद महत्वपूर्ण है।“ उन्होंने आगे कहा कि इस समय फल का मौसम चरम पर है और परिवहन में और देरी से उत्पादकों और व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने ज़ोर दिया कि छोटे वाहनों को भले ही मार्गांतरित किया जा सके, लेकिन श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) भारी वाहनों के लिए तब तक खुला रहना चाहिए जब तक सभी फंसे हुए वाहन पार नहीं हो जाते। उन्होंने कहा कि ब्लैकटॉपिंग का काम तभी शुरू किया जाना चाहिए जब दोनों ओर का बैकलॉग पूरी तरह समाप्त हो जाए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर साफ किया जाएगा, उसके बाद ही ब्लैकटॉपिंग का काम फिर से शुरू होगा। 

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राजमार्ग पर अनुशासित लेन व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कल, कृषि मंत्री जावेद डार ने राष्ट्रीय राजमार्ग का दौरा कर जमीनी हालात का प्रत्यक्ष आकलन किया और बाद में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सड़क की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री ने एनएच-44 पर बाधाओं और देश के बाकी हिस्सों से महत्वपूर्ण संपर्क टूटने को गंभीरता से लिया और इस मुद्दे की तात्कालिकता से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री के टेलीफोनिक अनुरोध के बाद समीक्षा बैठक बुलाई गई।

बैठक में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चैधरी, मंत्री सकीना इत्तू, जावेद राणा, जावेद डार और सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज गुप्ता, साथ ही एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल और अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यक्ष और वर्चुअल दोनों रूप में उपस्थित थे।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu , Surinder Kumar Choudhary , Javed Ahmed Rana , Javed Rana , Javid Ahmad Dar , Javid Dar , Satish Sharma , Nasir Aslam Wani , Atal Dulloo , Dheeraj Gupta , Sakeena Itoo , Sakina Itoo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD